Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पास हुई या फेल? 200 करोड़ से बस इतने कदम दूर

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के बॉक्स ऑफिस मंडे टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है. अब ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो गए हैं. अजय देवगन की इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को अचानक फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे गिर गया. इसके बाद भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल?

‘दृश्यम 3’ मंडे टेस्ट में पास या फेल?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो तीसरे दिन के मुकाबले 65.6 प्रतिशत कम है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 197.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के क्लब से अब सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये दूर है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर फिल्म के मंडे टेस्ट की रिपोर्ट देखें तो ‘दृश्यम 3’ ने सोमवार को ठीक-ठाक कमाई की है.

---विज्ञापन---

सोमवार की कुल ऑक्यूपेंसी

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई के साथ-साथ चौथे दिन इसकी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. पूरे देश में सोमवार को ‘दृश्यम 3’ के कुल 16,274 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सुबह के शो में 12.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 20.69 प्रतिशत, शाम के शो में 26.85 प्रतिशत और रात के शो में 38.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, सोमवार को फिल्म का फुटफॉल 9,68,882 रहा.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने यहां 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com के मुताबिक, अजय देवगन की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 303 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Oct 06, 2026 07:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola