Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर.माधवन और राकेश बेदी की मोस्ट सक्सेसफुल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पिछले 41 दिनों सिनेमाघरों पर राज कर रही है. इस दौरान फिल्म की कमाई लगातार बढ़ता रहा है, हालांकि पिछले कुछ समय से इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इसके बाद भी हर रोज फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. फिल्म ने भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस दौरान कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिसमें 6 ऐसी फिल्में शामिल हैं जिसका कलेक्शन 1000 करोड़ के पार गया था. आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने कौन-कौन सी 1000 करोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में कमाए इतने करोड़
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1132.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने 18.8% की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 41वें दिन हिंदी भाषा में 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.2 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें कि ये फिल्म पहले मलयालम भाषा में भी रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को वहां से कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. हालांकि, फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही मलयालम भाषा सिनेमाघरों से हटा दी गई.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ अगर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने यहां भी अपनी कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780.82 करोड़ तक पहुंच गया है. इस शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म ने इन 6 हजार करोड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
इन 6 हजार करोड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में उन 6 हजार करोड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. उनमें शाहररुख खान की फिल्म ‘जवान’ (1160 करोड़ रुपये), प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ (1042.25 करोड़ रुपये), एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (1230 करोड़ रुपये), रुपये),कन्नड़ स्टार यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (1215 करोड़ रुपये), फिल्म ‘धुरंधर’ (1307.35 करोड़ रुपये), और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (1788.06 करोड़ रुपये) शामिल हैं.