Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dc Box Office Collection Day 6: ‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Dc Box Office Collection Day 6: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘DC’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के छठे दिन फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया, हालांकि मंगलवार के मुकाबले इसकी कमाई में 55 लाख रुपये की गिरावट दर्ज हुई.

Dc Collection
Dc Collection

Dc Box Office Collection Day 6: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘डीसी’ सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. यहां तक कि वीकडेज पर भी फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं, बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई की, आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

डीसी के 6वें दिन का कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘डीसी’ ने रिलीज के छठे दिन 5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।.हालांकि, फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले 55 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24.9 प्रतिशत रही और कुल 4,715 शोज चले.

---विज्ञापन---

डीसी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने हिंदी भाषा में 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तमिल में 3.40 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने 6 दिनों में भारत में 37.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में इसकी कमाई 58.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘डीसी’ की कहानी की बात करें तो यह देवदास नाम के एक शख्स की कहानी है. फिल्म में गैंगस्टर दास और चंद्रा के इर्द-गिर्द कहानी को दिखाया गया है. भ्रष्ट पुलिस के खिलाफ दास और चंद्रा लड़ाई लड़ते हैं, क्योंकि एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी किसानों की हत्या कर देता है. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास ‘देवदास’ पर आधारित है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है. फिल्म में जाने-माने फिल्ममेकर लोकेश कनगराज नजर आए हैं और उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की है. उन्होंने फिल्म में देवदास का किरदार निभाया है. इसके अलावा, फिल्म में वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति भी नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 21: ‘जन नायकन’ के लिए 200 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल, बुधवार को हुई बस इतनी कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 08:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola