Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: ‘कॉकटेल 2’ के आते ही थमी ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' की दमदार शुरुआत का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला है. कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' ने रिलीज के 8वें दिन भारी गिरावट दर्ज की है, जबकि दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई भी घटी है.

---विज्ञापन---

Bharat Bhhagya Viddhaata-Main Vaapas Aaunga (1)
Bharat Bhhagya Viddhaata-Main Vaapas Aaunga (1)

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाला है. वहीं, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने शुक्रवार को अपनी कमाई में गिरावट दर्ज की. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया.

‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी कि शुक्रवार को Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में 35 लाख रुपये की सीधी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि गुरुवार को इसने 45 लाख रुपये का कारोबार किया था. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में आठ दिनों में कुल 6.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1.80 करोड़ रुपये, चौथे दिन 65 लाख रुपये, पांचवें दिन 65 लाख रुपये, छठे दिन 55 लाख रुपये, सातवें दिन 45 लाख रुपये और आठवें दिन 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 40.0 प्रतिशत दर्ज की गई. साथ ही, फिल्म के 1,087 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में आठ दिनों में 14.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कमाई के मामले में ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’ से काफी आगे है.

---विज्ञापन---

फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये, छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये और आठवें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्मों की कहानी

अगर दोनों फिल्मों की कहानी की बात करें तो कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित है. वहीं, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन के कारण एक-दूसरे से बिछड़ जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 16: ‘कॉकटेल 2’ के तूफान के बीच भी छाई रही राम चरण की ‘पेद्दी’, 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2026 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola