Entertainment News Live In Hindi: आलिया भट्ट हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में पहुंची थीं. वह अपनी को-स्टार शरवरी वाघ के साथ वहां पर पहुंची थी. इस दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट का जमकर मजाक उड़ाया. इतना ही नहीं उन्होंने शो के दौरान उनके कांस अपीयरेंस का भी जिक्र किया है और कहा है कि इस बार कैमरा आप पर ही है. इसके अलावा उन्होंने जिगरा फिल्म का भी जिक्र किया.
दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में मस्ती भरे अंदाज में समय रैना ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, ” आलिया जी सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि आप यहां हैं. इस पर आलिया ने जवाब दिया, ” हां मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है.” आलिया की बातें सुनते ही समय ने तुरंत जवाब दिया और कहा, ” मैंने भी जिगरा देखकर पछतावा किया था.” समय की यह बात सुनकर आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.
लेकिन आलिया समय की बात सुनकर चुप नहीं हुईं और जवाब देते हुए कहा, ” कम से कम तुमने पिक्चर देखी. मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया.” इसके बाद समय ने आगे कहा, ” लेकिन सच कहूं तो आलिया जी आपके बगल में बैठकर मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं… आपके हसबैंड का.”
कॉकटेल 2′ ने दो दिनों में किया इतना कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हो गई है. फिल्म ने दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दो दिनों में फिल्म ने भारत में 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
पेद्दी ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
इसके अलावा राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी ने रिलीज के 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसने भारत में 17 दिनों में 231.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 326.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related