Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छा गई शाहिद, कृति, और रश्मिका की फिल्म, पहले दिन हुई करोड़ों की कमाई

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से छा गई.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की बोल्ड रोमांटिक फिल्म ‘ कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया है. इसी के साथ फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. फिल्म ने मिक्स रिव्यू के बावाजूद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर पहले दिन ही करोड़ों में नोट छापे. फिल्म के ट्रेलर और गानों की रिलीज के बाद से भी फैंस के बीच इस फिल्म को क्रेज बना हुआ था, जिसका शानदार रिजल्ट हमे ओपनिंग डे की कलेक्शन में देखने को मिला. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस रोमांटिक मूवी ने पहले कितने करोड़ की कमाई की.

‘कॉकटेल 2’ की जबरदस्त कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, पहले दिन 10,835 शो के साथ फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 21.0 प्रतिशत रही. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ को भारत के 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने दुनियाभर में पहले 20.20 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ वर्सेस ‘कॉकटेल’

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की हिट मूवी ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. जब से ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आया है, तब से ही लोग इस फिल्म की तुलना इसके पहले पार्ट ‘कॉकटेल’ से कर रहे हैं. रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों का कम्पैरिजन किया जा रहा है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने एडवांस बुकिंग के दौरान पहले दिन ही स्पॉट बुकिंग और रिजर्व सीटों से 8 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया था.

First published on: Jun 20, 2026 01:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola