Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Advance Booking: ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बनाएगी ‘दृश्यम 3’? एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ पार, जानें अबतक कितने टिकट बिके

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. जानें अबतक इसके कितने टिकट बिक चुके हैं.

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’, 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही एडवांस से इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन किया है.

एडवांस बुकिंग से फिल्म ने की धुआंधार कमाई

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक ₹19.58 करोड़ की कमाई की है (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर ये आंकड़ा ₹12.87 करोड़ है). रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. एडवांस बुकिंग में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

---विज्ञापन---

कितने टिकटों की हुई बिक्री?

फिल्म के 7,363 शो में लगभग 1.39 लाख के टिकट बिके हैं. अब तक फिल्म के टोटल 73,392 टिकट बिके हैं. शुरुआती रिस्पॉन्स के मुताबिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ एक अनुमान है. कमाई कितने करोड़ की होगी, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

फिल्म के बारे में

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस दिन गांधी जयंती भी होगा. ऐसे में फिल्म लंबी छुट्टियों का खास फायदा उठा सकती है. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म अजय देवगन की पॉपुलर फ्रैंचाइजी दृश्यम का तीसरी किश्त है. इसके जरिए अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी कर रहे हैं. उनके अलावा इसमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2026 08:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola