Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Prediction Day 1: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग मूवी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ आज यानी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने जब इसका टीजर जारी किया था तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब सबकी नजरें मूवी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है। ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई करेगी इसकी प्रीडिक्शन सामने आ गई है। आइए आपको भी बताते हैं शनाया कपूर की डेब्यू मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करने जा रही है?
यह भी पढ़ें: Udaipur Files की रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई रोक? जानिए क्या है मूवी से जुड़ा विवाद
पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?
फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी की मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। ये फिल्म 75 लाख से 1 करोड़ के बीच में कमाई कर सकती है। हालांकि ये इसके शुरुआती अनुमान हैं। ऑडियंस में इस मूवी का बज देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा ही बज रहा तो मूवी की कमाई 75 लाख और 1 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शनाया की डेब्यू मूवी
मूवी में विक्रांत और शनाया पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर इस मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। जब से मेकर्स ने इस मूवी की घोषणा की थी, तभी से शनाया के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं ’12th फेल’ के बाद विक्रांत एक बार फिर रोमांटिक मूवी में दिखाई देंगे। विक्रांत और शनाया की इस मूवी को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं मानसी बागला ने इस मूवी की कहानी को लिखा है और इसके गाने विशाल मिश्रा ने दिए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
राजकुमार राव की मूवी से सामना
बता दें इस मूवी के साथ सिनेमाघरों में राजकुमार राव की मालिक भी रिलीज हो रही है। दोनों मूवीज के क्लैश में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी किस मूवी से ज्यादा कमाई करती है। इसमें राजकुमार राव पहली बार गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे और इसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth की कमाई में 7वें दिन आई गिरावट, Metro In Dino का भी जान लें हाल