Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

आदित्य धर ने Dhurandhar के ‘शरारत’ के लिए तमन्ना भाटिया को क्यों कहा ‘ना’? वजह ऐसी की पकड़ लेंगे माथा

Aditya Dhar Rejected Tamannaah Bhatia For 'Shararat' Song: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस गाने में पहले एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया करने वाली थीं, लेकिन आदित्य धर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.

Aditya Dhar Rejected Tamannaah Bhatia For 'Shararat' Song

Aditya Dhar Rejected Tamannaah Bhatia For ‘Shararat’ Song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस से लेकर खबरों तक में छाई हुई है. फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. समय के साथ फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ‘धुरंधर’ के इस तूफान के बीच फिल्म के ‘शरारत’ गाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पहले इस हिट सॉन्ग पर तमन्ना भाटिया अपनी कमर लचकाने वाली थी. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. चलिए जानते हैं कि आदित्य धर ने आखिर तमन्ना को रिजेक्ट क्यों किया?

तो ‘शरारत’ में डांस करती तमन्ना?

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान ने अपने डांस से खूबसूरती और अदाओं का रंग बिखेरा है. वहीं, दोनों एक्ट्रेस के डांस मूव्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन इस गाने के लिए कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान को नहीं, बल्कि तमन्ना भाटिया को पसंद किया था. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को भी ‘शरारत’ में तमन्ना का नाम सुझाव दिया था, जिसे आदित्य धर ने रिजेक्ट कर दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड के फेमस एक्टर James Ransone का निधन, हिट सीरीज ‘The Wire’ स्टार ने ली खुद की जान

दो हीरोइनों से क्यों कराया डांस?

शरारत गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए सबसे पहले तमन्ना के नाम का डायरेक्टर आदित्य धर को बताया है, लेकिन आदित्य धर ने उनके इस सुझाव को रिजेक्ट कर दिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने में दो हीरोइनों से डांस कराने के पीछे एक खास वजह है.

---विज्ञापन---

आदित्य धर ने तमन्ना को क्यों किया रिजेक्ट?

विजय ने कहा, मेरे दिमाग में इस गाने के लिए तमन्ना थीं. मैंने डायरेक्टर आदित्य धर से इस बारे में बात भी की थी. उन्होंने क्लियर कह दिया कि वो नहीं चाहते कि लोग इस गाने को आइटम सॉन्ग की तरह देखें और कहानी से हट जाएं, क्योंकि अगर सिर्फ एक लड़की पर फोकस होता है, ऑडियंस का ध्यान फिल्म की कहानी से भटक जाता है और वो ऐसा नहीं चाहते. इसलिए गाने में दो हीरोइनों को रखा गया है.

First published on: Dec 22, 2025 12:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola