Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कहां गायब हैं ‘गजिनी’ एक्ट्रेस असिन? अब इतनी बड़ी हो गई बेटी, तस्वीरें देख बावले हुए फैंस

Where is Ghanjni Actress Asin Khan And Daughter: 'गजिनी' एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने हाल ही में अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें की कई सारी नई तस्वीरें शेयर की है.

Where is Ghanjni Actress Asin Thottumkal And Daughter: बॉलीवुड को टाटा बाय-बाय कहने वाली एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल आज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. आमिर खान से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ हिट फिल्में देने वाली असिन खान शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं. हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, असिन अक्सर फैंस के साथ अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने अपनी बेटी की कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीरों में असिन की बेटी काफी बड़ी हो गई हैं.

इतनी बड़ी हो गई एक्ट्रेस असिन की बेटी

असिन थोट्टूमकल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी लाडली बेटी अरीन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अरीन अपने घर के फर्श पर फूलों से रंगोली बनाती और अपने पापा के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा, तस्वीरों में अरिन ओनम की पूजा करते और दिये जलाते भी दिख रही हैं. इस दौरान उन्होंन साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बिल्कुल मां की कार्बन कॉपी लग रही हैं. असिन की बेटी अरिन की उम्र इस समय 8 साल के करीब है. असिन ने 24 अक्टूबर 2017 को अरिन को जन्म दिया था.

---विज्ञापन---

असिन का करियर

बता दें कि एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने साल 2001 में आई मलयालम फिल्म ‘नरेंद्रन मकान जयकंठन वाका’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया और सफलता हासिल की. फिर साल 2008 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजिनी’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. अपनी पहली ही फिल्म से असिन लोगों के दिलों में घर कर गई. इसके बाद उन्होंने ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’, ‘खिलाड़ी 786’ जैसी कई फिल्मों में काम किया.

शादी के बाद फिल्मों को कहा बाय-बाय

आसिन ने जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली. दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाजों से शादी की. इसके बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई. शादी के असिन फिल्मी दुनिया छोड़ दी.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 03:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola