रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों को देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. यहां तक कि लोगों ने दोनों को लेस्बियन तक कहना शुरू कर दिया था, क्योंकि शो में आकांक्षा ने खुद को बायसेक्सुअल बोला था, जिसके बाद से दोनों को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें सामने आने लगी थीं. अब पामेला ने आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते और शो के बाद का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.
मसाज सीन से शुरू हुई थी चर्चा
‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा और पामेला की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी. दोनों अक्सर साथ नजर आती थीं. कभी आकांक्षा, पामेला की मसाज करती दिखती थीं, तो कभी दोनों साथ में वक्त बिताती थीं. उनकी इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को लेकर इंटरनेट पर खूब बातें हुईं और दोनों के नाम को जोड़कर कई तरह के हैशटैग भी वायरल हुए.

पामेला ने बताई हैरान करने वाली बात
अब शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में पामेला ने इस पूरी कहानी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शो से बाहर आने के बाद भी लोगों को उनकी और आकांक्षा की जोड़ी याद थी. जिसका एक हैरान करने वाला वाक्या उन्होंने शेयर भी किया.
क्यों दोनों को बेड पर देख चौंका वेटर
पामेला ने बताया कि शो से एविक्ट होने के बाद एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें और आकांक्षा को एक होटल में रुकना पड़ा था. उस दौरान दोनों सार्वजनिक जगहों पर नहीं जा सकती थीं, क्योंकि शो से जुड़ी कुछ अनाउंसमेंट बाकी थीं. यही वजह है, कि उन्हें एक होटल में रुकना पड़ा.

पामेला का आकांक्षा को लेकर शॉकिंग खुलासा?
पामेला के मुताबिक, उस होटल के कमरे में वेटर आया. उस वक्त वह और आकांक्षा बेड पर आराम कर रही थीं. वेटर वाइन सर्व कर रहा था, लेकिन दोनों को साथ देखकर वह कुछ देर के लिए हैरान रह गया था. पामेला ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वेटर शायद शो में दोनों की नजदीकियां और मसाज वाले सीन देख चुका होगा, जिसकी वजह से उशके दिमाग में वही चल रहा होगा, यही कारण था, कि वाइन ग्लास में डालते वक्त वो जमीन पर गिर रही थी और वेटर शॉकिंग पोजीशन में था.
‘लेस्बियन बुलाते हैं तो फर्क नहीं पड़ता’
पामेला ने आकांक्षा की तारीफ करते हुए उन्हें काफी क्यूट बताया. उन्होंने कहा कि वह मजाक में आकांक्षा से कहती हैं कि स्ट्रेस मत लो और उन्हें मसाज करो. वहीं पामेला ने दोनों को लेस्बियन कहे जाने पर साफ कहा कि उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि आकांक्षा ट्रोलिंग और हेटर्स की बातों को गंभीरता से नहीं लेतीं और अपनी लाइफ में चिल रहना पसंद करती हैं.
‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगी पामेला?
वर्कफ्रंट की बात करें तो पामेला सेरेना ‘देसी ब्लिंग’ और ‘लॉकअप’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. अब खबरें हैं कि वह ‘बिग बॉस 20’ में भी नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी तक शो में उनकी एंट्री को लेकर कोई ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है.