Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: ‘छैयां छैयां’ सॉन्ग पर अर्जुन संग मलाइका ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

Malaika Arjun Dance Video: बी टाउन के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आजकल लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में स्टार कपल कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुआ। इस दौरान मलाइका और अर्जुन ने डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की। अर्जुन, मलाइका का यह वीडियो […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 27, 2022 12:11
Share :

Malaika Arjun Dance Video: बी टाउन के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आजकल लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में स्टार कपल कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुआ। इस दौरान मलाइका और अर्जुन ने डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की। अर्जुन, मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अभी पढें – इंडियन अवतार में ईशा गुप्ता ने किया फैंस को मदहोश

‘छैयां छैयां’ पर किया जबरदस्त डांस

मलाइका अरोड़ा का अपने आइकॉनिक सॉन्ग ‘छैयां छैयां’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। डांस फ्लोर पर अर्जुन और मलाइका ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। अर्जुन-मलाइका का यह डांस (Malaika Arjun Dance Video) वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रॉयल लुक में आए नजर

स्टार कपल के लुक की बात करें तो अर्जुन कपूर ब्लैक शेरवानी में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ हेवी ज्वेलरी कैरी की है। मलाइका का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ब्लैक-व्हाइट कॉम्बिनेशन में स्टार कपल रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।

जल्द कर सकते हैं शादी!

बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में अर्जुन कपूर ने खुलेआम अपनी शादी पर बात करते हुए कहा था कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है शादी करने का, और फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

यहाँ पढ़िए ‘गोरी हैं कलाइयां’ सॉन्ग पर मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, फैंस के उड़े होश

मलाइका से 12 साल छोटे हैं अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच करीब 12 (Age Difference Between Malaika Arjun) साल का अंतर है। हालांकि इनके प्यार के बीच कभी भी इनके उम्र का फासला नहीं आया है। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 27, 2022 11:48 AM