Maniesh Paul Mother Urmil Passes Away: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां उर्मिल पॉल अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 8 जुलाई को यानी आज उन्होंने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मां के जाने से मनीष पॉल को गहरा सदमा लगा है. इस खबर से उनके परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर है.
मां के निधन से टूटे मनीष
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभीनेता मनीष पॉल की मां के निधन के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन इस दुखद खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से लेकर उनके फैंस तक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
मां संग मनीष का रिश्ता?
मनीष पॉल अपने परिवार के बेहद करीब माने जाते हैं और कई मौकों पर अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग का जिक्र भी कर चुके हैं. ऐसे में उनकी मां के निधन की खबर ने फैंस को भी भावुक कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, मनीष पॉल की मां ने दिल्ली में अंतिम सांस ली. मनीष पॉल भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं.
फेमस एक्टर में मनीष का नाम शुमार
उन्होंने बतौर होस्ट, अभिनेता और एंटरटेनर अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने मजाकिया अंदाज और शानदार एंकरिंग के लिए मशहूर मनीष ने कई बड़े रियलिटी शोज और अवॉर्ड फंक्शन्स को होस्ट किया है. पर्दे पर हमेशा मुस्कुराते नजर आने वाले मनीष इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.
एक्टर का मां से रहा खास बॉन्ड
मनीष पॉल अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने परिवार के प्रति प्यार जाहिर करते रहे हैं. उन्होंने कई बार बताया था कि उनकी मां ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. यही वजह है कि उनकी मां का निधन उनके लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान माना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
जैसे ही यह दुखद खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मनीष पॉल और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने लगे. कई लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मनीष को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की कामना की.