Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘भाई कहीं नहीं गए…’, Sushant Singh Rajput की 5वीं डेथ एनवर्सरी पर बहन श्वेता का छलका दर्द

सुशांत सिंह राजपूत की आज यानि 14 जून को 5वीं डेथ एनवर्सरी है। इस मौके पर एक्टर की बहन श्वेता का अपने भाई के लिए पोस्ट में दर्द छलका है।

---विज्ञापन---

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं डेथ एनवर्सरी के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए उनसे जुड़ी यादें और मैसेज शेयर किया है। इस वीडियो में श्वेता ने सुशांत की पर्सनालिटी को लेकर बातें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने इमोशनल होते हुए अपने भाई द्वारा सेट किए गए आदर्शों को जीवित रखने की अपील की है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट 

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई की याद में एक दिल को छूने वाला वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में श्वेता ने बताया कि सुशांत का असली मतलब क्या था। उन्होंने कहा, “भाई आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। उनका जीवन पवित्रता, उत्साह, और सीखने की अदम्य चाहत से भरा हुआ था। उनका प्यार और मासूमियत आज भी हमारे साथ जिंदा है।”

---विज्ञापन---

वीडियो के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में श्वेता ने अपने इमोशन्स को व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सुशांत हमेशा अच्छाई और भगवान पर विश्वास करते थे, और हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए।” श्वेता ने ये भी कहा कि सुशांत का नाम किसी भी नेगेटिविटी फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उनका उद्देश्य कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

---विज्ञापन---

 

भाई के बारे में श्वेता का विश्वास

श्वेता ने अपने मैसेज में साफ तौर पर बताया, “भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें। वे हम सभी में जीवित हैं। जब हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं या जीवन की मासूमियत को महसूस करते हैं, तो हम उन्हें जीवित कर रहे होते हैं।” उन्होंने सुशांत की विरासत को आगे बढ़ाने की बात की और कहा कि हमें अपनी जिंदगी को इसी तरह जीना चाहिए, जैसे उन्होंने सिखाया था।

---विज्ञापन---

श्वेता ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

श्वेता ने अपने दिवंगत भाई को याद करने के लिए कुछ पुरानी अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह अपने पिता के साथ समय बिता रहे थे और एक दूसरी फोटो में श्वेता उनके साथ सेल्फी ले रही थीं। इन तस्वीरों के जरिए श्वेता ने सुशांत के साथ बिताए गए खास लम्हों को ताजा किया और उनके यादों को संजोने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:  लंदन से संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी क्यों? ससुर ने बताई वजह

---विज्ञापन---

सुशांत का निधन और श्वेता की लड़ाई

14 जून 2020 को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए सुशांत सिंह राजपूत का निधन अभी भी कई सवालों के घेरे में है। उनकी बहन श्वेता तब से ही अपने भाई के न्याय के लिए लड़ी। मार्च 2024 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि सुशांत की मौत की सीबीआई जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि दुखी परिवार और फैंस को न्याय मिल सके। लेकिन साल 2025 में सुशांत सिंह के केस को कोर्ट ने बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Sushant Singh Rajput Death Anniversary: किन सुपरहिट फिल्मों को किया था रिजेक्ट, और किनसे रचा था कमाई का इतिहास

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 09:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola