Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस एक्ट्रेस ने चुकाई खूबसूरत दिखने की कीमत? अपनाई ऐसी डाइट कि सेट पर हो गईं बेहोश, टूट गया दांत

Actress Broke Tooth on Film Set: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली इस एक्ट्रेस ने ऐसी डाइट अपनाई, जिसकी वजह से वह सेट पर बेहोश हो गईं और उनका एक दांत टूट गया.

Actress Broke Tooth on Film Set: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं. श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। उनकी मौत की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. भले ही श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनसे जुड़े किस्से आज भी उनकी यादें ताजा कर देते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा फिल्म ‘चालबाज’ के डायरेक्टर पंकज पाराशर ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक बार श्रीदेवी फिल्म के सेट पर बेहोश होकर गिर गई थीं. उनका सिर मेज से टकराया और उनका एक दांत टूट गया था. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या बताया है.

श्रीदेवी ने अपनाई सख्त डाइट

फ्राइडे टॉकीज को दिए एक पुराने इंटरव्यू में फिल्ममेकर पंकज पाराशर ने श्रीदेवी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने एक किस्सा शेयर किया. पाराशर ने बताया कि उस समय श्रीदेवी को वजन कम करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद उन्होंने बेहद सख्त डाइट अपनाई थी. पाराशर के अनुसार, फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ की शूटिंग के दौरान इस सख्त डाइट का श्रीदेवी की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा. एक दिन एक्ट्रेस सेट पर बेहोश होकर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लग गई.

---विज्ञापन---

वजन कम करने का दबाव

पंकज पाराशर ने दावा किया कि राम गोपाल वर्मा की 1991 में बनी तेलुगु फिल्म ‘क्षणा क्षणम’ में काम करते समय श्रीदेवी पर वजन कम करने का दबाव था. उन्होंने बताया कि राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी को कई बार वजन कम करने के लिए कहा था. इसके बाद, पाराशर के अनुसार, श्रीदेवी ने बेहद सख्त डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया और नमक खाना पूरी तरह बंद कर दिया. इसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया.

उनका एक दांत टूट गया…

पंकज पाराशर ने कहा कि फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी अचानक बेहोश हो गई थीं. उनका सिर मेज से टकरा गया और वह करीब 20 मिनट तक बेहोश रहीं. बेहोश होकर गिरने की वजह से उनके चेहरे पर चोट आई और उनका एक दांत टूट गया. खबरों के मुताबिक, इस घटना के चलते श्रीदेवी को शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा, जिससे फिल्म का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 02:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola