Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दिशा सालियान केस में मेरा नाम क्यों?’ सूरज पंचोली का 6 पन्नों का बयान, बोले- ‘सबूत मिले तो सजा भुगतूंगा’

दिशा सालियान की मौत के मामले में एक्टर सूरज पंचोली ने एक बार फिर अपना पक्ष रखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर करीब 6 पन्नों का लंबा बयान शेयर कर जो कहा आप भी देखिए.

Sooraj pancholi post on disha salian
शा सालियान की मौत के मामले में एक्टर सूरज पंचोली ने अपना पक्ष रखा

दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और इसी के साथ एक्टर सूरज पंचोली ने भी अपना पक्ष सामने रखा है. सूरज ने सोशल मीडिया पर करीब 6 पन्नों का लंबा बयान शेयर कर कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में उनके खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो वह कानून के मुताबिक सजा भुगतने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की अपील की है.

सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट

सूरज पंचोली ने अपने बयान में कहा कि वह दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से जिंदगी में कभी नहीं मिले. उनका कहना है कि इसके बावजूद पिछले कई सालों से उनका नाम इस मामले से जोड़ा जाता रहा है. एक्टर ने दावा किया कि इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के साथ जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं.

---विज्ञापन---

‘मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं’

सूरज ने कहा कि वह पहले भी अधिकारियों के सवालों का जवाब दे चुके हैं और जांच में सहयोग करते रहे हैं. अब भी अगर जांच एजेंसियों को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने अपने बयान में कहा कि अगर दिशा सालियान मामले से उनका कोई संबंध या भूमिका साबित करने वाला एक छोटा-सा भी सबूत सामने आता है, तो वह कानून की ओर से तय की जाने वाली सजा भुगतने के लिए तैयार हैं. वहीं, अगर जांच में उनका कोई संबंध नहीं मिलता है तो उन्होंने एजेंसियों और मीडिया से इस बात को साफ तौर पर सामने रखने की अपील की है.

सूरज ने उठाए सवाल

सूरज ने इस पूरे मामले की मीडिया कवरेज पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि कुछ लोगों के लिए यह मामला सिर्फ चर्चा या मनोरंजन का विषय हो सकता है, लेकिन इसका असर उनकी जिंदगी और परिवार पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि हर आरोप और अटकल के पीछे एक इंसान और उसका परिवार होता है.

किस बात को रखना चाह रहे सूरज?

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और न ही वह किसी व्यक्ति का बचाव या किसी पर हमला करना चाहते हैं. सूरज के मुताबिक, वह अब इस मामले पर चिल्लाकर बहस करने के बजाय सही मंच पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

सही सवालों के जवाब देने को तैयार सूरज

अब सूरज का कहना है कि सही मौका मिलने पर वह हर सवाल का जवाब देंगे. सीधे, ईमानदारी से और बिना किसी डर के.

First published on: Sep 25, 2026 05:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola