Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Sonam-Bipasha: सोनम कपूर का ‘देवी’ को खास तोहफा, बिपाशा बसु ने यूं किया ‘शुक्रिया’

Sonam Kapoor’s special gift to devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने मिलकर अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा है, जोकि लोगों को काफी पसंद आया है। कपल, देवी के आने के बाद से सुर्खियों […]

Sonam-Bipasha: सोनम कपूर का 'देवी' को खास तोहफा, बिपाशा बसु ने यूं किया 'शुक्रिया'
Sonam-Bipasha: सोनम कपूर का 'देवी' को खास तोहफा, बिपाशा बसु ने यूं किया 'शुक्रिया'

Sonam Kapoor’s special gift to devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने मिलकर अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा है, जोकि लोगों को काफी पसंद आया है। कपल, देवी के आने के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने देवी के लिए एक प्यारा सा तोहफा भेजा है। सोनम ने भी कुछ समय पहले बेटे वायु को जन्म दिया है जिसके चलते वह भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनम द्वारा दिए गए इस खास तोहफे की कुछ झलकियां बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने सोनम को गिफ्ट के लिए ‘शुक्रिया’ भी कहा है।

और पढ़िए19 Years Of Kal Ho Naa Ho: ‘कल हो ना हो’ के 19 साल पूरे, प्रीति जिंटा ने शेयर किया फिल्म का फेवरेट सीन

Bipasha Basu ने शेयर की गिफ्ट की तस्वीरें

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम कपूर के सरप्राइज की कुछ झलकियां पोस्ट की हैं। सोनम ने गिफ्ट के तौर पर बिपाशा और करण की बेटी देवी के लिए एक कार्ड और दो टोकरियां भेजी हैं, जो छोटी-छोटी नीले रंग की टोपी और खिलौनों जैसे तोहफों से भरी हुई हैं। टोकरी को गुलाबी-सफेद गुब्बारों और मैचिंग रिबन से सजाया गया है। गुब्बारों पर “बेबी गर्ल” साफ लिखा नजर आ रहा है। इस तोहफे के साथ सोनम ने देवी के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

‘देवी’ पर बरसा Sonam Kapoor का प्यार

सोनम कपूर द्वारा बिपाशा, करण और उनकी बेटी देवी को दिए गए कार्ड में लिखा है,’प्रिय बिप्स एंड करण, आपकी बेबी गर्ल के लिए बधाई। एक बच्चा एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ उन्हें बहुलता में लाई है। – सोनम, आनंद और वायु की तरफ से।’ बिपाशा ने इस खास नोट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा है,’धन्यवाद सोनम, आनंद और वायु… देवी को आपके गिफ्ट काफी पसंद आए हैं।’ यह लिखते हुए बिपाशा ने सोनम को उनके प्यार भरे गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहा है। इसके साथ उन्होंने लाल हार्ट और बुरी नजर वाला इमोजी भी लगाया है।

और पढ़िएPathaan Songs: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने जल्द होंगे रिलीज, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा

माता पिता संग दिखी ‘देवी’ की झलक

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नवंबर की शुरूआत में बेटी देवी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हाल ही में बेबी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। पिक्चर में देवी अपने पिता करण की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं बिपाशा और करण अपनी बेटी को बहुत ही प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कपल ने अब तक देवी का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने तस्वीर में देवी के चेहरे को व्हाइट हार्ट इमोजी से छिपा दिया है। बिपाशा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और अब इसके बाद सोनम के खास तोहफे को बिपाशा द्वारा शेयर किए जाने पर सोनम भी सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 28, 2022 06:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.