---विज्ञापन---

‘सिंघम अगेन’ में होगी इस नए एक्शन स्टार की एंट्री, Rohit Shetty के कॉप यूनिवर्स में मचाएगा तहलका

Singham Again: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड की कॉप फिल्म बनाने के लिए फेमस हैं। फिल्ममेकर की सिंघम (Singham) सीरीज को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब खबर गर्म है कि वो जल्द ही भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की तैयारी में लग गए हैं। दरअसल हम ‘सिंघम अगेन’ (Singham […]

Singham Again, Rohit Shetty, Cop Universe, Tiger Shroff, Bollywood

Singham Again: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड की कॉप फिल्म बनाने के लिए फेमस हैं। फिल्ममेकर की सिंघम (Singham) सीरीज को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब खबर गर्म है कि वो जल्द ही भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की तैयारी में लग गए हैं।

दरअसल हम ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की बात कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आए दिन चर्चाओं का बाजार गर्म है, चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा करीना कपूर अजय देवगन की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं।

इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि फिल्म में एक नए एक्शन हीरो की दमदार एंट्री होने वाली है। इस खबर के बाद से फैंस की बेसब्री बढ़ गई है।

‘सिंघम अगेन’ में होगी टाइगर श्रॉफ की एंट्री  (Singham Again)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन को लीड एक्टर के तौर पर देखा जाने वाला है। उनकी पत्नी के रुप में करीना कपूर खान दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों को एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। खबर यह भी है कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एंट्री भी हो गई है।

इस रोल में तहलका मचाएंगे टाइगर श्रॉफ

जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका कैमियो रोल होगा, लेकिन वह दमदार अंदाज में दिखाई देंगे। जानकारी आ रही है कि, अब एक्टर ने फिल्म के लिए मेकर्स को 12 दिनों का वक्त दिया है। लेकिन जरूरत के हिसाब से वक्त और भी बढ़ सकता है।

‘सिंघम अगेन’ दिखाई देंगे 5 कॉप्स   (Singham Again)

बताते चलें कि, ‘सिंघम अगेन’ दीपिका पादुकोण भी एक पुलिसवाली की भूमिका में नजर आएंगी। इस तरह आप कॉप यूनिवर्स में कुल पांच पुलिसकर्मी देख सकते हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

First published on: Jul 26, 2023 07:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.