---विज्ञापन---

TIME 100 Reader Poll: शाहरुख खान ने हासिल किया इतना बड़ा मुकाम, खुशी से झूम रहे “पठान” के फैंस

TIME 100 Reader Poll: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को यूं ही बादशाह नहीं कहा जाता ये आज उन्होंने एक बार साबित कर दिया हैं। उनके फैंस उन्हें ऐसे ही पसंद नहीं करते हैं। कई वजह हैं जिसकी वजह से लोग शाहरुख खान के दीवाने हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘पठान’ को लोगों […]

TIME 100 Reader Poll
TIME 100 Reader Poll: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को यूं ही बादशाह नहीं कहा जाता ये आज उन्होंने एक बार साबित कर दिया हैं। उनके फैंस उन्हें ऐसे ही पसंद नहीं करते हैं। कई वजह हैं जिसकी वजह से लोग शाहरुख खान के दीवाने हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘पठान’ को लोगों से भरपूर प्यार मिला था। वहीं अब किंग खान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शाहरुख खान ने TIME मैगजीन के 2023 TIME100 पोल में पहली पोजीशन हासिल कर ली है।

12 लाख लोगों ने किया वोट (TIME 100 Reader Poll)

बता दें किंग खान ने कई इंटरनेशनल सेलेब्स को पीछे छोड़ते हुए इस पोल में टॉप पोजिशन अपने नाम की है। टाइम मैग्जीन की तरफ से आयोजित इस पोल में मैगजीन ने अपने पाठकों से उन पर्सनालिटीस के लिए वोटिंग करने के लिए कहा था जो उनके मुताबिक TIME की ​​सबसे दमदार शख्सियतों की एनुअल लिस्ट में अपनी जगह बनाने के लायक हैं। इस पोल में करीब 12 लाख लोगों ने वोट किया और शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा वोट के साथ टॉप पोजीशन हासिल की।

नंबर वन पर SRK

Time.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे प्रोसेस में करीब 12 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं वोटिंग के बाद आए रिजल्ट में 4 परसेंट वोट शाहरुख खान के हिस्से में आए जिसके बाद वो अव्वल पर रहे। लिस्ट में उनके अलावा कई इंटरनेशनल सेलेब्स ने भी जगह बनाई। इसके साथ ही किंग खान के बाद इस लिस्ट में ईरान की एक महिला रहीं जिन्होंने ईरान की ‘मोरैलिटी पुलिस’ के हाथों मारी गई 22 साल की महसा अमीनी के जाने के बाद सड़कों पर प्रदर्शन किया। इससे पहले भी इन्हें TIME 2022 हीरोज ऑफ द ईयर का भी खिताब मिला था।

‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था बवाल

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज होते ही देश भर में धूम मचा दी थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 1000 करोड़ की कमाई की थी।

First published on: Apr 07, 2023 07:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.