Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान की ‘किंग’ इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, होगा सबसे बड़ा धमाका; जानिए यश राज फिल्म्स का क्या है मास्टरप्लान

Shah Rukh Khan Upcoming Movie King: शाहरुख खान की साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्म 'किंग' के लिए बॉलीवुड के तीन बड़े दिग्गजों, रेड चिलीज, मारफ्लिक्स पिक्चर्स और यशराज फिल्म्स ने हाथ मिलाया है. ग्लोबल लेवल पर रिलीज होने वाली यह फिल्म शाहरुख को एक नए और खतरनाक अवतार में पेश करेगी.

Shah Rukh Khan Upcoming Movie King: शाहरुख खान एक बार फिर साबित करने जा रहे हैं कि उन्हें ‘बॉलीवुड का बादशाह’ क्यों कहा जाता है. उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर जो उत्साह है, वह अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. खबर है कि फिल्म की पहुंच को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए यशराज फिल्म्स (YRF) इसके इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन की कमान संभालेगा. तीन बड़े प्रोडक्शन हाउस का एक साथ आना इस बात का सबूत है कि ‘किंग’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल इवेंट होने वाली है.

तीन दिग्गजों का महामिलन

इस फिल्म के लिए शाहरुख खान की ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’, सिद्धार्थ आनंद की ‘मारफ्लिक्स पिक्चर्स’ और आदित्य चोपड़ा की ‘यशराज फिल्म्स’ एक साथ आए हैं. जहां रेड चिलीज और मारफ्लिक्स फिल्म के निर्माण में जुटे हैं, वहीं यशराज फिल्म्स इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएगा. यह तालमेल भारतीय सिनेमा के बढ़ते लेवल को दिखाता है.

---विज्ञापन---

शाहरुख का नया और इंटेंस अवतार

फिल्म की जो शुरुआती झलकियां सामने आई हैं, उनमें शाहरुख खान बेहद निडर और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. शानदार लोकेशंस और विजुअल इफेक्ट्स के साथ यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होने वाली है. फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में शाहरुख का वो अंदाज दिखेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया.

क्रिसमस पर मचेगा धमाल

फिल्म की रिलीज के लिए 24 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है. क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के कारण इसे लंबी छुट्टियों का फायदा मिलेगा. मेकर्स का लक्ष्य इसे न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अब तक की सबसे बड़ी भारतीय रिलीज बनाना है.

ड्रामा, इमोशन और एक्शन का तड़का

प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के यूनिवर्स को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में ड्रामा, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तड़का होगा. बेहतरीन प्रोडक्शन डिजाइन और खतरनाक स्टंट्स इस फिल्म को एक विजुअल ट्रीट बनाएंगे, जिसका मजा केवल बड़े पर्दे पर ही लिया जा सकता है. शाहरुख के फैंस अब बस ट्रेलर और उनके किरदार के बारे में और अधिक जानने के लिए बेताब हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola