Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘घुमा के चांटा मारो…’ वीकेंड का वार में हाई हुआ सलमान खान का पारा, बोले-‘अपनी मां-बहन…’

Salman Khan Slams Paparazzi: इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए. इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन ट्रोल करने वालों की भी जमकर क्लास लगाई और पैपराजियों को भी खूब लताड़ा.

Salman Khan Slams Paparazzi: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ये हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. वहीं, इसके ‘वीकेंड का वार’ में भी खूब ड्रामा देखने को मिला. इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रोल करने वालों की भी जमकर क्लास लगाई. इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की. लेकिन इस दौरान सलमान के गुस्से का सबसे ज्यादा शिकार पैपराजी हुए. सलमान खान ने उन पैपराजियों की जमकर लताड़ लगाई, जो एक्ट्रेसेज की पीछे से तस्वीरें खींचते हैं और अपने फॉलोअर्स से पूछते हैं कि ‘पहचानिए ये कौन हैं?’

हीरोइन को पसंद नहीं…

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने एक्ट्रेसेज की पीछे से वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने वाले पैपराजियों की सख्त लहजे में निंदा करते हुए कहा, ‘फिर वो एक तस्वीर जो पीछे से खींची जाती है, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आती? कुछ तो ऐसी होंगी जो कहेंगी कि ठीक है, मुझे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है? मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर को इससे बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हुआ, नेहा धूपिया ने इसका विरोध किया. मेरी अपनी भतीजी चल रही थी और लोग पीछे से उसकी तस्वीरें खींचते रहे. और कैप्शन में क्या लिखा था? अंदाजा लगाइए कि ये कौन है? ये लोग ऐसा करने वाले कौन होते हैं?’

---विज्ञापन---

घूमा के एक चांटा मारो…

इसके बाद सलमान ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए गुस्से में कहा, ‘मैं उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं, जिन्हें भी यह सब पसंद नहीं है. जहां ऐसा हुआ, घूमा के एक चांटा मारो. बोलना ना, अपनी मां-बहनों का जाकर शॉर्ट ले और हमको दिखा.’

ये कैसी मेंटलिटी…

सलमान ने ऐसी वीडियो पोस्ट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘ये कैसी मेंटलिटी है? मेरी जान-पहचान की 90 प्रतिशत लड़कियां और वो सभी जो अब मां बन चुकी हैं, वे पहले भी ऐसा नहीं चाहती थीं और अब भी नहीं चाहती हैं. मैं ऐसे लोगों को देखना चाहता हूं जो ये तस्वीरें लेते हैं. और पता चल गया मुझे कि कौन है तो फिर तो…’

First published on: Sep 20, 2026 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola