Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गणेश उत्सव में पास आए गोविंदा-सुनीता, बप्पा ने मिटाई दोनों की दूरियां, हाथ थामे दिखे कपल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान सुनीता गोविंदा का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं.

Govinda-Sunita Ahuja
Govinda-Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा बीते लंबे वक्त से खबरों में बने हुए हैं. दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. इस बीच कपल के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक दूसरे साथ दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं सुनीता गोविंदा का हाथ थामे नजर आ रही हैं.

गोविंदा और सुनीता दिखे साथ

दरअसल, देश भर में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है. सुनीता आहूजा ने भी अपने घर में गणपति जी की स्थापना की थी और इस मौके पर गोविंदा उनके साथ मौजूद नहीं थे. जिसके कारण सोशल मीडिया पर तमाम बातें बनने लगी थीं. हालांकि गोविंदा देर रात स्थापना के बाद गणपति पूजन के लिए घर पहुंचे थे और उन्होंने परिवार के साथ मिलकर पूजा की थी. दोनों के बीच चल रहे विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल साथ नजर आ रहा है. इस वीडियो में गोविंदा, सुनीता आहूजा और उनका बेटा यशवर्धन आहूजा भी नजर आ रहे हैं. तीनों ही इस दौरान पपराजी के आगे पोज करते हुए दिख रहे हैं. गोविंदा इस वक्त गोल्डन कलर के कुर्ता में नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर सुनीता आहूजा ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं. पपराजी के आगे पोज करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा का हाथ थामा हुआ है.

---विज्ञापन---

गोविंदा-सुनीता विवाद

आपको बता दें कि बीते दिनों गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्म रूपा से कमबैक का ऐलान किया था. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी नजर आ रही हैं. फिल्म के ऐलान के बाद कोमल और गोविंदा को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, जिसको लेकर सुनीता से पूछा गया तो उन्होंने तीखा जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए. जिसके बाद गोविंदा ने सुनीता को हद में रहने को कहा था. इस बीच सुनीता को फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया था और पता चला था कि उन्होंने 2024 में दाखिल की गई तलाक की अर्जी को वापस ले लिया था.

गोविंदा सुनीता की शादी को हुए 39 साल पूरे

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं. कपल की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी है और उनका नाम टीना है और बेटे का नाम यशवर्धन है.

यह भी पढ़ें- सुनीता आहूजा से अलगाव की अफवाहों के बीच देर रात बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, बेटे-बेटी के लिए की ये प्रार्थना

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola