Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘प्रेग्नेंट होने के बाद…’ कैटरीना कैफ के वजन का मजाक उड़ाने वालों को सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ‘फिट हो…’

Salman Khan Defends Katrina Kaif Body Shaming: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कैटरीना कैफ के वजन को लेकर मजाक उड़ाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Salman Khan Defends Katrina Kaif Body Shaming: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने न सिर्फ घरवालों की बैंड बजाई, बल्कि सोशल मीडिया पर बैठकर लोगों को ट्रोल करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जो उनके बदले हुए लुक और शरीर पर नेगेटिव कमेंट कर रहे थे और उनकी तबीयत पर सवाल उठा रहे थे. इस दौरान सलमान ने अपनी पुरानी दोस्त और को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों पर भी सवाल उठाए. हालांकि, उन्होंने कैटरीना का नाम लिए बिना ही उन्हें डिफेंड किया है.

‘इसे खत्म कर दो…’

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सलमान खान ने अपनी शर्ट उतार दी. नए एपिसोड में सलमान इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच उठे एक गंभीर मुद्दे पर बात करते नजर आए. दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई लड़ाई के बाद यूट्यूबर स्काउट ओपी ने अपने यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी से आरिशफा खान के लिए कहा, ‘इसे खत्म कर दो.’ स्काउट के इस कमेंट पर उन्हें फटकार लगाते हुए सलमान खान ने बताया कि कैसे ट्रोल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पैसे कमाने के लिए लोगों की शक्ल-सूरत पर भद्दे कमेंट करके उन्हें अपना निशाना बनाते हैं.

---विज्ञापन---

‘सोशल मीडिया यही है न?’

सलमान ने कहा, ‘आप किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हैं. जितने फॉलोअर्स हैं, उनसे उतने पैसे आते हैं न? सोशल मीडिया यही है न? इस सब के बदले में आपको पैसे मिलते हैं न. इसका मतलब आप किसी को नीचा दिखाकर, उन्हें बुली करके पैसे कमा रहे हो.’ सलमान ने आगे कहा कि लोग अक्सर मशहूर हस्तियों को उनके शरीर, वजन, शक्ल, परिवार, करियर के फेलियर और मां बनने तक को लेकर ट्रोल करते हैं. उन्होंने कहा, ‘अरे, कितनी पतली हो गई है, कितनी मोटी हो गई है, ये कितना बूढ़ा हो गया है. ये सब करके आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो.’

‘प्रेग्नेंट होने के बाद…’

सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि लोग दूसरों के फेलियर का जश्न मनाते हैं और उनकी उम्र बढ़ने पर उन्हें निशाना बनाते हैं. सलमान ने कहा, ‘लोग बोलते हैं कि बूढ़ा हो गया, बिल्कुल 60 साल का हो गया हूं. आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ के प्रेम नहीं बन सकते.’ उन्होंने आगे कहा, ‘प्रेग्नेंट होने के बाद सबका वजन बढ़ जाता है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्मों में वापसी के बाद वह फिर से फिट हो जाएंगी.

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स को जवाब

बता दें कि कैटरीना को मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सामने आए सलमान के बयान ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस का मानना है कि सलमान ने ‘बिग बॉस 20’ में यह मुद्दा कैटरीना के ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए ही उठाया है.

First published on: Sep 20, 2026 09:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola