Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibe Box Office Collection Day 2: कुणाल खेमू की ‘Vibe’ का जलवा दूसरे दिन भी जारी, 2 दिनों में कर डाली इतनी कमाई

Vibe Box Office Collection Day 2: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी एक्शन फिल्म 'वाइब' की कमाई में दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Vibe Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. पहले दिन ही करीना कपूर की ‘दायरा’ को पछाड़ने वाली फिल्म ‘वाइब’ ने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया. हालांकि, अभी तक फिल्म 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. चलिए आपको बताते हैं कि कुणाल की इस फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘वाइब’ के दूसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन की कमाई की तुलना में 55.9 प्रतिशत अधिक है. इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर इसी तरह फिल्म की कमाई बढ़ती रही तो यह मूवी 2026 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

दूसरे दिन फिल्म ‘वाइब’ की ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फिल्म के देशभर में 2,979 शो चलाए गए, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी 21.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन सुबह के शो में 9.23 प्रतिशत, दोपहर के शो में 22.15 प्रतिशत, शाम के शो में 23.62 प्रतिशत और रात के शो में 32.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘वाइब’ ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 5.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Sep 20, 2026 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola