Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुंबई के थिएटर्स से हटाई गई ‘सिकंदर’? इन फिल्मों ने ली सलमान खान की मूवी की जगह

सलमान खान की मूवी सिकंदर मुंबई के सिनेमाघरों से हटा दी गई है। साथ ही इस मूवी की जगह दूसरी मूवीज को लगा दिया गया है। आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘सिकंदर’ ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। सिनेमाघरों में मूवी अच्छा कमाल नहीं दिखा पा रही है। तकरीबन 200 बजट में बनी ये मूवी चार दिन में 100 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म की खराब कमाई की वजह से थिएटर मालिकों ने थिएटर्स से मूवी हटाने का फैसला लिया। मूवी हटाकर थिएटर मालिकों ने दूसरी मूवीज लगा दी हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: कौन हैं रेशमा शेट्टी? जिसकी सलमान खान की जिंदगी में वापसी चाहते हैं फैंस

---विज्ञापन---

इन मूवीज ने ली सिकंदर की जगह

मैशेबल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की मूवी को मुंबई के थिएटर मालिकों ने हटा दिया है। साथ ही इस मूवी की जगह जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ और साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ ने ले ली है। वहीं थिएटर मालिकों ने सलमान की मूवी की जगह गुजराती मूवीज को भी अपने सिनेमाघरों में लगाया है।

---विज्ञापन---

थिएटर मालिकों ने क्यों उठाया ये कदम?

रिपोर्ट के अनुसार कांदिवली के आईनॉक्स और रघुलीला मॉल में शाम और रात के सिकंदर के शो की जगह गुजराती फिल्म ‘उम्बारो’ ने ले ली है। वहीं 1 अप्रैल को थिएटर में ‘सिकंदर’ के रात के शो 9:30 को भी रद्द कर दिया गया था। इस वजह से थिएटर मालिकों को ‘सिकंदर’ के शोज को हटाना ज्यादा सही लग रहा है, क्योंकि इससे उनका नुकसान हो रहा था।

इन थिएटर्स से हटाई गई मूवी

वहीं दूसरी ओर आईएनओएक्स नरीमन पॉइंट और सिनेपोलिस सीवुड्स और पीवीआर, ओरियन मॉल में जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ और मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ को लगा दिया गया। ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार कमाई की और अब लगातार मूवी में गिरावट महसूस की जा रही है। चार दिन में मूवी 84.25 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैं दर्द झेल रहा…’, गोल्ड स्मगलिंग केस में जेल में बंद एक्ट्रेस रान्या राव से पति ने मांगा तलाक

First published on: Apr 03, 2025 08:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola