Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में सलमान खान की एंट्री ने लूटी महफिल, कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने खींचा सबका ध्यान

Salman Khan At Nupur Sanon Stebin Ben Wedding Reception: नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया. जहां इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी शिरकत की और उनकी एंट्री ने पूरी महफिल लूट ली. वहीं कृति सेनन के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की मौजूदगी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

Salman in Nupur Wedding Reception and kriti Sanon Rumoured Boyfriend

Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उदयपुर में उन्होंने गायक स्टेबिन बेन के साथ शादी की. वहीं अब जोड़े ने मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन दिया. इस जश्न में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. वहीं सलमान खान की एंट्री काफी चर्चाओं में रही. पार्टी में न केवल दूल्हा-दुल्हन की केमिस्ट्री दिखी, बल्कि कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया का एक साथ दिखना भी काफी चर्चाओं में है.

नूपुर और स्टेबिन की शादी

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में 9 जनवरी से उदयपुर में शुरू हुई थीं. जहां हल्दी और संगीत के बाद इस जोड़े ने कैथोलिक और हिंदू, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. वहीं शादी के बाद सोमवार को यह जोड़ा मुंबई वापस लौटा और मंगलवार की रात एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी. इस पार्टी में फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे उन्हें बधाई देने पहुंचे.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने लूटी महफिल

इस रिसेप्शन की सबसे खास बात सलमान खान की मौजूदगी रही. जैसे ही सलमान खान ने वेन्यू पर एंट्री की, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं. सलमान ने दूल्हे स्टेबिन बेन के साथ अकेले पोज दिए और फिर नूपुर और स्टेबिन के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. सलमान ने नए जोड़े को अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. जहां सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं.

कृति सेनन और कबीर बहिया की केमिस्ट्री

पार्टी में कृति सेनन अपनी बहन नूपुर का पूरा ख्याल रखती दिखीं. हरे रंग की मखमली (वेलवेट) साड़ी में कृति काफी खूबसूरत लग रही थीं. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके साथ नजर आए कबीर बहिया की हुई. कबीर को कृति का कथित बॉयफ्रेंड माना जा रहा है. दोनों को पार्टी में एक साथ देखा गया और उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिससे उनके रिश्ते की खबरों को एक बार फिर हवा मिल गई है.

रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा

इस पार्टी में सिर्फ सलमान के साथ बॉलीवुड के कई अन्य नामचीन चेहरे भी नजर आए. इनमें जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, लूलिया वंतूर ने भी शिरकत की. इसके अलावा पार्टी में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी नजर आए.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2026 10:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola