Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं रेशमा शेट्टी? जिसकी सलमान खान की जिंदगी में वापसी चाहते हैं फैंस

सलमान खान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस चाहते हैं कि रेशमा एक बार फिर सलमान को मैनेज करें। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

सलमान खान अपनी मूवी ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर भाईजान की इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोगों को लगा था कि ये मूवी सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होगी, लेकिन रिलीज होते ही मूवी ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चार दिन में ये मूवी 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है। अब इस टाइम पर सलमान के फैंस उनकी एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी को याद कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि रेशमा वापस सलमान की लाइफ में आ जाएं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: धर्म की दीवार लांघ जैस्मीन भसीन से कब शादी करेंगे अली गोनी? बेस्ट फ्रेंड ने किया रिवील

---विज्ञापन---

रेशमा को वापस लाने की डिमांड

सलमान और रश्मिका मंदाना की ‘सिकंदर’ लगातार ठंडे बस्ते में जा रही है। मूवी को फैंस से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक सोशल मीडिया पर अब फैंस ये डिमांड कर रहे हैं कि उनकी एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी उनकी लाइफ में वापस आ जाएं। दरअसल फैंस का मानना है जब रेशमा भाईजान को मैनेज करती थी तो सलमान का करियर पीक पर था।

कौन हैं रेशमा?

बता दें रेशमा ने सलमान खान को साल 2017 तक मैनेज किया है। तब तक उन्होंने कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं साल 2017 के बाद से ही भाईजान की मूवीज की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। उनका मानना है कि रेशमा के मैनेजमेंट में सलमान खान की मूवीज ब्लॉकबस्टर रही हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

स्टार की लाइफ में मैनेजर का अहम रोल

फैंस का कहना है कि एक स्टार की लाइफ में मैनेजर की भूमिका सबसे अहम रहती है। मैनेजर का मार्गदर्शन एक एक्टर को स्टार बना देती है। वहीं अब सोशल मीडिया पर सलमान खान और उनकी एक्स मैनेजर की फोटो खूब वायरल हो रही है। फैंस फोटो पर सलमान खान के लिए कमेंट कर रहे हैं कि रेशमा को फिर से मैनेजर की पोस्ट पर रख लीजिए।

यह भी पढ़ें: Top 10 TV Personality: इस हफ्ते किस एक्ट्रेस को मिला नंबर वन का ताज? टॉप 5 में आया ये हैंडसम मुंडा, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 07:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola