Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan की हॉलीवुड में एंट्री! सेट से लीक हुआ ‘भाईजान’ का फर्स्ट लुक

Salman Khan Hollywood Cameo: सलमान खान का जल्द ही हॉलीवुड में कैमियो करते दिखई देंगे। हाल ही में 'भाईजान' का फर्स्ट लुक मूवी के सेट से लीक हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं सलमान के साथ और कौन आएगा नजर?

---विज्ञापन---

Salman Khan Hollywood Cameo: बॉलीवुड में मेगास्टार के रूप में अपनी इमेज बनाने के बाद सलमान खान हॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। भाईजान एक अपकमिंग हॉलीवुड थ्रिलर एक्शन में कैमियो करने जा रहे हैं। हाल ही में सेट से बॉलीवुड के दबंग का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर ये फोटोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं भाईजान इन लुक्स में कैसे नजर आ रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की Chhaava ने 5 दिन में तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई कितनी?

---विज्ञापन---

सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट

लीक फुटेज में सलमान खान व्हाइट सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही नीले कलर की शर्ट भी पहनी है। वहीं मूवी में वो दमदार एक्शन भी करते नजर आएंगे। भाईजान का ये लुक जिस फिल्म के सेट से लीक हुआ है उसे फैंस ‘द सेवन डॉग्स’ बता रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

संजय दत्त भी साथ आएंगे नजर

वहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान हॉलीवुड मूवी के इस कैमियो के लिए सऊदी अरब गए थे। हाल ही में यहां अल-उला स्टूडियोज को लॉन्च किया गया है। वहीं इस कैमियो में उनके साथ संजय दत्त भी शामिल हैं। दोनों बॉलीवुड में भी काफी क्लोज फ्रेंड हैं, अब दोनों एक साथ हॉलीवुड मूवी में भी कैमियो करने जा रहे हैं। इसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

ईद पर दस्तक देगी ‘सिकंदर’ 

वहीं सलमान खान की इस साल ईद पर ‘सिकंदर’ मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे ए आर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान के साथ मूवी में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इन दोनों के साथ-साथ मूवी में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam से जुड़ी 5 अनसुनी बातें, सलमान खान की भविष्यवाणी का भी जानें सच

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2025 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola