Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara X Review: अहान पांडे-अनीत पड्डा की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस या हुए निराश? रिएक्शन आया सामने

Saiyaara X Review: मोहित सूरी की 'सैयारा' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं मूवी देखकर ऑडियंस का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर फैंस मूवी के रिव्यू दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं ऑडियंस को मूवी कैसी लगी?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Saiyaara X Review: ‘आशिकी 2’ डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैयारा’ मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले ही मूवी का काफी बज बना हुआ था। जब से मेकर्स ने इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस इसकी थिएटर रिलीज का इंतजार कर रहे थे। इस मूवी से अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं मूवी में उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रही हैं। मूवी का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर पब्लिक क्या रिएक्ट कर रही है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara Box office Prediction: अहान पांडे की फिल्म को कितने करोड़ की मिलेगी ओपनिंग? देखें प्रीडिक्शन

---विज्ञापन---

मूवी देख क्या बोले यूजर्स?

मूवी को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस मूवी से बेहतरीन शुरुआत की है। मोहित सूरी नए जमाने के ट्विस्ट के साथ आशिकी का जादू वापस लेकर आए हैं। रूह को छू जाने वाले गानों के साथ खूबसूरत केमिस्ट्री लगी। मूवी में पुराने जमाने की यादें ताजा करने वाला भरपूर रोमांस है। इसे 5 में से 4 रेटिंग मिलती है।’

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मोहित सूरी की ये म्यूजिकल कहानी देखकर आपको आशिकी की याद आ जाएगी। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बेहद अच्छा काम किया है। वहीं मूवी के गाने सैयारा और बर्बाद टॉप गानों में शामिल है। पहले दिन इस मूवी की 10 करोड़ से ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। रोमांस और गाने देखने लायक हैं।’

---विज्ञापन---

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रोमांस से भरपूर ये मूवी मुझे बेहद पसंद आई। मूवी को जरूर देखें। इसे हम 3.5 स्टार देते हैं।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘शुरुआत धीमी है लेकिन ये रुकती नहीं है। प्यार और इमोशन्स देखकर आप रोते हैं और मुस्कुराते हैं। आशिकी 2 इसके सामने कुछ भी नहीं है। इसे 5 में से 4 स्टार मिलते हैं।’ पांचवें यूजर ने लिखा, ‘मैं हर शुक्रवार को पहला दिन, पहला शो वाली फिल्में देखता हूं। इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। ‘सैयारा’ के लिए वाकई बज बना हुआ है।’

एडवांस बुकिंग में की अच्छी कमाई

मूवी की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 12 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया। वहीं ओपनिंग डे पर भी इसके 12-15 करोड़ के बीच कलेक्शन की उम्मीद है। चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। वहीं अनीत पड्डा इससे पहले काजोल की ‘सलाम वेंकी’ में नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tanvi The Great Review: दिल और सोच को छूती है अनुपम खेर की ये फिल्म, आंखों को नम कर देगी कहानी

First published on: Jul 18, 2025 10:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola