Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara ने छठे दिन भी किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हो रही जबरदस्त कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 6: अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। छठे दिन भी मूवी की कमाई धमाकेदार रही। आइए जानते हैं मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Saiyaara Box Office Collection Day 6: अनीत पड्डा और अहान पांडे की ‘सैयारा’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी कायम रहा। बड़ी-बड़ी मूवीज को कांटे की टक्कर देने वाली ये मूवी विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। छठे दिन भी मूवी की कमाई का जादू बरकरार है। सोशल मीडिया पर फैंस इस मूवी पर प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं छठे दिन मूवी ने कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara के ‘विलेन’ के चर्चे, 5 साल की स्ट्रगल के बाद स्टार बने Shaan R Grover; इन मूवीज में आए नजर

---विज्ञापन---

छठे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने छठे दिन 21 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। हालांकि बाकी दिनों की कमाई के मुकाबले इसकी कमाई में थोड़ा फर्क देखा गया। वहीं छठे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.29% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 21.14%, दोपहर के शो 36.93%, शाम के शो 39% और रात के शो 48.08% रहे।

---विज्ञापन---

अब तक का कलेक्शन कितना?

मूवी ने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। वहीं पहले वीकेंड पर मोहित सूरी की इस मूवी ने 61.75 करोड़ की धांसू कमाई की। 35-40 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने महज 6 दिनों में 153.25 करोड़ की कमाई कर ली है। इन आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली रोमांटिक डेब्यू मूवी बन गई है।

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो अनीत पड्डा और अहान पांडे की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। मोहित सूरी ने इस मूवी से बॉलीवुड को एक नई सुपरहिट जोड़ी दे दी है। वहीं लीड एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा मूवी में नेगेटिव किरदार निभाने वाले शान आर ग्रोवर के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saiyaara ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई, 3 बड़ी मूवीज के तोड़ डाले रिकॉर्ड

First published on: Jul 24, 2025 06:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola