Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट, जानें मूवी ने अब तक कितने छापे नोट?

Saiyaara Box Office Collection Day 4: अनीत पड्डा और अहान पांडे की 'सैयारा' ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Saiyaara Box Office Collection Day 4: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद चौथे दिन मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद भी मूवी का बज अभी भी बना हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: कौन हैं Saiyaara एक्टर Shaad Randhawa? जो मोहित सूरी की हर फिल्म के रहे साइलेंट हीरो

---विज्ञापन---

चौथे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने चौथे दिन 22.50 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.87% रही। वहीं मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 21.54%, दोपहर के शो 41.23%, शाम के शो 45.24% और रात के शो 59.47% रहे। साथ में रिलीज हुई इस मूवी ने अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ के छक्के छुड़ा दिए हैं।

---विज्ञापन---

मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना?

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने पहले दिन 21.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी इस साल की बड़ी मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। मूवी ने चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। 40-45 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अब तक 105.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

नई जोड़ी ने मचाया तहलका

मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की काफी तारीफ की जा रही है। बॉलीवुड में इन दोनों के रूप में एक नई जोड़ी मिल गई है। वहीं जहां अहान पांडे की ये डेब्यू मूवी है तो वहीं अनीत को आप साल 2022 में आई काजोल की ‘सलाम वेंकी’ में देख चुके हैं। इसके साथ ही अनीत टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है, लेकिन लीड एक्टर के तौर पर ये उनकी पहली मूवी है। दोनों ही सितारों ने काफी अच्छा काम किया है जो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saiyaara की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के 5 कारण, रिलीज से पहले मूवी कैसे बन गई थी फैंस की फेवरेट?

First published on: Jul 22, 2025 06:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola