Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पिता का कर्ज चुकाने के लिए बने एक्टर, डेब्यू मूवी से मिला स्टारडम, बीवी संग दीं 12 फिल्में; पहचाना कौन?

Rishi Kapoor Throwback: बॉलीवुड में एक्टर ने पिता का कर्ज चुकाने के लिए एंट्री की थी। वहीं पहली ही मूवी से वो स्टार बन गए। आइए आपको भी उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

Rishi Kapoor Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने स्टार किड होने के बाद भी अपने टैलेंट से स्टारडम कमाया है। आज हम जिस स्टार की बात करने जा रहे हैं वो अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए ही बॉलीवुड में उतरे थे। वहीं डेब्यू मूवी से ही वो स्टार बन गए। बॉलीवुड में उन्होंने एक ही एक्ट्रेस के साथ करीब 12 फिल्में की हैं और बाद में शादी भी उसी एक्ट्रेस से की। जी हां हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर की। चलिए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Chhaava OTT Release: Vicky Rashmika की छावा किस ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

---विज्ञापन---

डेब्यू मूवी सुपरहिट

ऋषि कपूर ने साल 1973 में आई ‘बॉबी’ मूवी से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी पहली ही मूवी इतनी सुपरहिट हो गई थी कि चारों तरफ उसी के चर्चे छा गए थे। मूवी में उनके साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आई थीं। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके पिता राज कपूर ही थे।

---विज्ञापन---

कर्जे में थे राज कपूर

साल 1970 में राज कपूर की मूवी ‘मेरा नाम जोकर’ के फ्लॉप होने के बाद वो कर्जे में चले गए थे। इस मूवी में ऋषि कपूर ने भी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। मूवी फ्लॉप होते ही राज कपूर का स्टूडियो भी बिकने की कगार पर आ गया था। वहीं इसके बाद भी उन्होंने रिस्क लेते हुए ‘बॉबी’ फिल्म बनाई और ऋषि कपूर ने इसमें लीड रोल प्ले किया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस मूवी से ऋषि कपूर रातोंरात स्टार बन गए थे।

---विज्ञापन---

हिट थी ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी

बॉलीवुड में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी काफी हिट रही है। इसके बाद उन्होंने पत्नी के रूप में भी नीतू को ही चुना। 22 जनवरी 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद वो रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर के माता-पिता बने। ऋषि कपूर बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह के नाम से मशहूर थे।

यह भी पढ़ें:  ‘मेरे शब्दों को गलत लिया गया है’, Chum Darang को लेकर बनाए गए मजाक पर Elvish Yadav का आया रिएक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2025 01:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola