---विज्ञापन---

Raveena Tandon: पद्म श्री के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रवीना टंडन, एक्साइटमेंट में बोली- तुम सबकों…

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है। एक्टर्स पद्मश्री मिलने के बाद काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रवीना टंडन अपने बेटे रणबीर और बेटी राशा के साथ अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने पहुंची थीं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

Raveena Tandon

Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है। एक्टर्स पद्मश्री मिलने के बाद काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रवीना टंडन अपने बेटे रणबीर और बेटी राशा के साथ अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने पहुंची थीं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रवीना वापस आने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर अपना पद्मश्री अवार्ड फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान लोगों की नजरें रवीना पर कम बल्कि उन्हें मिले उनके अवार्ड पर ज्यादा टिकी दिखीं।

रवीना के हाथों में दिखा पद्म श्री अवार्ड (Raveena Tandon)

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। रवीना के हाथ में पद्मश्री अवार्ड नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वो रवीना की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

इस दौरान रवीना के दोनों बच्चे उनके साथ नजर आ रहे हैं। रवीना टंडन के बेटे रणबीर थडानी लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखते हैं लेकिन राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी झलक कई बार इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है।

बेटी ने दी रवीना को बधाई

रवीना टंडन को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 5 अप्रैल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके चलते उनकी बेटी ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। राशा ने लिखा- ‘पद्म श्री पुरस्कार, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। मां यह आपके लिए कितना अच्छा साल रहा है। आप कहती रहती हैं कि यह सब नाना कर रहे हैं। वो आज भी सब कुछ हासिल करने में आपकी मदद कर रहे हैं। इस बात में मुझे कोई शक नहीं है, लेकिन इसमें आपकी पूरी मेहनत भी है। आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उसकी हकदार हैं।

First published on: Apr 08, 2023 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.