Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बादशाह के नए गाने पर बवाल, ईसाई समुदाय का फूटा गुस्सा, रैपर पर दर्ज हुई FIR

बदशाह के नए गाने पर बवाल मचा हुआ है। इस गाने से ईसाई समाज की लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं जिसके बाद उन लोगों का गुस्सा फूटा है। अब रैपर पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

---विज्ञापन---

rapper badshah
rapper badshah

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म ‘जाट’ को लेकर कुछ दिन पहले ही ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई थी। फिल्म में चर्च से जुड़ा एक सीन होने के कारण समुदाय ने विरोध दर्ज कराया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। विवाद बढ़ने पर फिल्म से चर्च वाले सीन हटा दिए गए थे। साथ ही डायरेक्टर ने माफी भी मांगी थी। अब इसी तरह का विवाद मशहूर रैपर बादशाह के नए गाने को लेकर खड़ा हो गया है। रैपर के नए गाने को लेकर ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

रैपर बादशाह का नया गाना ‘Valvet Flow’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर पंजाब में ईसाई ग्रुप के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। समुदाय का कहना है कि इस गाने में चर्च और पवित्र बाइबिल का उल्लेख गलत शब्दों के साथ किया गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट की ओर से जालंधर के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में शिकायत दी गई है।

---विज्ञापन---

शिकायत में बताया गया है कि गाने में “घर लगे चर्च और हाथ में है पासपोर्ट” जैसी लाइनें हैं, जिनसे यह दिखाया गया है कि जैसे चर्च का माहौल डर और बोरियत से जुड़ा हो। ईसाई नेताओं का कहना है कि गाने में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है और पवित्र बाइबिल का नाम भी गलत तरीके से लिया गया है, जो पूरी तरह से असम्मानजनक है।

 

---विज्ञापन---

कम्युनिटी ने उठाई कार्रवाई की मांग

पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने बताया कि उन्हें इस गाने के बारे में उनके एक मित्र ने जानकारी दी। जब उन्होंने गाना सुना तो पाया कि इसमें मसीही प्रतीकों और पवित्र ग्रंथों के साथ मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल गाना नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की आस्था पर चोट है। संगठन ने मांग की है कि सिंगर बादशाह और उनके सहयोगियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और बेअदबी का केस दर्ज किया जाए। साथ ही यह गाना सोशल मीडिया से तुरंत हटाया जाए।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा की वापसी धमाकेदार, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद वीडियो को मिले 10 मिलियन व्यूज

---विज्ञापन---
First published on: Apr 29, 2025 10:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola