Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहलगाम हमले के बाद रणबीर कपूर का बड़ा फैसला, ‘रामायण’ का टीजर हुआ पोस्टपोन

पहलगाम हमले के बाद रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के टीजर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले इसकी झलक को WAVES 2025 में दिखाए जाने की प्लानिंग चल रही थी।

---विज्ञापन---

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में दहशत फैल गई है। हाल ही में जहां सलमान खान ने अपना यूके टूर को पोस्टपोन कर दिया था। इसके बाद अब रणबीर कपूर की फेमस फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी बड़ा फैसला सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने इस हमले को ध्यान में रखते हुए टीजर लॉन्च को फिलहाल टालने का फैसला लिया है। WAVES 2025 में दर्शकों को ‘रामायण’ की पहली झलक यानि टीजर को दिखाए जाने की की प्लानिंग चल रही थी, जिसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है।

पहलगाम हमला बनी बड़ी वजह

‘रामायण’ फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पुष्टि की है कि टीम ने मौजूदा हालात को देखते हुए टीजर की रिलीज को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। WAVES 2025 में इसकी योजना थी, लेकिन अब ‘रामायण’ की पहली झलक किसी और अवसर पर सामने लाई जाएगी। टीम के करीबी सूत्रों के मुताबिक मेकर्स का मानना है कि देश में ऐसे संवेदनशील समय में किसी बड़े प्रमोशनल इवेंट का मनाना सही नहीं है। बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने भी इसी कारण से अपना UK टूर को टाल दिया था। इसके साथ ही आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ का टीजर लॉन्च पोस्टपोन किया है।

---विज्ञापन---

क्या बोले प्रोड्यूसर?

नीतेश तिवारी की रामायण को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यश फिल्म के को प्रोड्यूसर हैं। WAVES समिट में नमित मल्होत्रा ने कंफर्म करते हुए कहा, “हमने वेव 2025 में ‘रामायण’ की झलक दिखाने की प्लानिंग की थी, लेकिन पहलगाम की स्थिति को देखते हुए इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।”

‘रामायण’ का जबरदस्त क्रेज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म को डायरेक्टर नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इसका पहला भाग साल 2026 की दिवाली में रिलीज होगा। दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर आएगा। फिल्म में वर्ल्ड क्लास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को उनकी भाषा में किरदारों की लिप-सिंकिंग बिल्कुल रियल लगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Babil Khan के इमोशनल वीडियो को देख फैंस का टूटा दिल, एक्टर के सपोर्ट में उतरे यूजर्स

‘रामायण’ से जुड़े वादे और उम्मीदें

नमित मल्होत्रा फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि दर्शकों को इस फिल्म में वर्ल्ड क्लास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि टीजर अब कब रिलीज होगा इसकी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन मेकर्स चाहते हैं कि ये लॉन्च ऐसे समय में हो जब देश में सकारात्मक माहौल हो।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: रोते हुए बाबिल खान का वीडियो वायरल, बॉलीवुड को बताया ‘नकली’, बाद में वीडियो किया डिलीट

First published on: May 04, 2025 01:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola