Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Yeh Jawaani Hai Deewani 2 पर Ranbir Kapoor ने दिया बड़ा अपडेट, फैंस का दिल तोड़ देगी सीक्वल पर आई ये खबर

ये जवानी है दीवानी साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने इसके सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म के सीक्वल पर जो बात कही है, वो ज्यादातर फैंस का दिल तोड़ देगी.

Yeh Jawaani Hai Deewani
Yeh Jawaani Hai Deewani

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है. हालांकि पिछले कुछ सालों से फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन फिर से साथ आने वाले हैं. आखिरकार रणबीर ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर चल रही बातों पर रिएक्ट किया है. रणबीर के द्वारा शेयर की गई बातों से लेकिन फैंस का दिल टूट सकता है.

नहीं बनेगा ये जवानी है दीवानी का सीक्वल

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर ने ARKS के इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से बातचीत की. वैलेंटाइन डे वाले दिन शनिवार को लाइव सेशन के दौरान रणबीर से उनकी पिछली फिल्मों के सीक्वल की संभावना पर सवाल पूछा गया, जिसमें ये जवानी है दीवानी भी शामिल है. ये जवानी है दीवानी के सीक्वल पर रणवीर ने कहा, “आप में से बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन इतनी सारी नई फिल्में, नए डायरेक्टर्स और नए विचार हैं जिन पर काम किया जा सकता है. मुझे लगता है कि ये जवानी है दीवानी का अंत बिल्कुल सही था. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके पार्ट 2 की कोई जरूरत है.” इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि शायद ऐसी कोई और फिल्म आए. एक्टर ने कहा, “लेकिन हो सकता है कि इसी जॉनर की कोई और फिल्म आए, जिसको आप लोग भी पसंद करें और इंजॉय करें.

---विज्ञापन---

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 पर रणबीर ने दिया अपडेट

इस सेशन के दौरान रणबीर ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 को लेकर भी अपडेट दिया है. एक्टर ने कहा, ” ब्रह्मास्त्र 2 पर काम चल रहा है. हम उस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू करेंगे. आपकी उम्मीद से भी जल्दी.”

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर

काम को लेकर बात करें तो रणबीर आखिरी बार साल 2023 की हिट फिल्म एनिमल में नजर आए थे. इसके अलावा वह आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कैमियो रोल में दिखे थे. इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर, नितेश तिवारी की रामायण पार्ट वन और एनिमल पार्क में भी दिखेंगे. वहीं, रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवानी पर रिलीज होगी और फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Vijay-Rashmika की शादी में लगेगा सितारों का मेला, सामने आई गेस्ट लिस्ट, रिसेप्शन डेट भी हुई रिवील

First published on: Feb 16, 2026 11:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola