Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vijay-Rashmika की शादी में लगेगा सितारों का मेला, सामने आई गेस्ट लिस्ट, रिसेप्शन डेट भी हुई रिवील

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबरों के मुताबिक फरवरी के आखिर में दोनों शादी करने वाले हैं. वहीं, हाल ही में दोनों की शादी और रिसेप्शन में कौन-कौन सेलेब्स शामिल होने वाले हैं इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है.

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबरों के मुताबिक दोनों फरवरी के आखिर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 26 जनवरी को उदयपुर के एक महल में होने वाली है. कपल की शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी. हालांकि हाल ही में कपल की शादी में होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है. तो चलिए जानते हैं.

रिसेप्शन और शादी में शामिल होंगे ये गेस्ट

दरअसल, एनटीवी तेलुगु की खबरों के मुताबिक कपल की शादी के बाद रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा. विजय रश्मिका के रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. इसके अलावा बॉलीवुड के चुनिंदा सितारों के भी शामिल होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि विजय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी शादी के लिए इनवाइट किया है. सूत्रों के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े डायरेक्टर भी विजय रश्मिका की शादी में शामिल होंगे. रिसेप्शन में सितारों का मेला लगने वाला है और शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहने वाले हैं.

---विज्ञापन---

अक्टूबर में रश्मिका और विजय ने की थी सगाई

खबरों के मुताबिक रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. जिसके बाद कपल की शादी की अटकलें भी और तेज हो गई. हालांकि तमाम खबरों के बाद भी दोनों ही एक्टर्स में से किसी ने भी अपनी शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की. बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने विजय और रश्मिका की शादी स्पेशल स्ट्रीमिंग के लिए कपल को 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया.

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका

काम को लेकर बात करें तो विजय आखिरी बार ‘किंगडम’ में नजर आए थे. वहीं, रश्मिका ‘द गर्लफ्रेंड’ में दिखाई दी थीं. इसके बाद रश्मिका कॉकटेल 2, एनिमल पार्क में नजर आएंगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia के बाद Vijay Varma की जिंदगी में प्यार ने फिर दी दस्तक? इस हसीना का हाथ थामे शेयर की फोटो!

First published on: Feb 15, 2026 04:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola