Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ में 4 साल की राहा का डेब्यू! पापा रणबीर के साथ किया कैमियो, फिल्म में दिखेगी आलिया की नन्ही परी

Ramayana: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लाडली बेटी राहा कपूर अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. खास बात यह है कि उनका डेब्यू किसी छोटी-मोटी फिल्म से नहीं, बल्कि 4 हजार करोड़ी फिल्म 'रामायण' से हो रही है.

Raha Kapoor cameo in Ramayana
'रामायण' में 4 साल की राहा का डेब्यू!, Photo Credit- Social Media

Ramayana: रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. खास बात यह है कि उनका डेब्यू किसी छोटी-मोटी फिल्म से नहीं, बल्कि पापा रणबीर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से होने जा रहा है. महज 4 साल की राहा ने इस फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया है. खुद रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.’

रणबीर ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. अब इस भव्य फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों को हैरान और खुश कर दिया है. दरअसल, फिल्म में रणबीर की लाडली राहा कपूर भी नजर आने वाली हैं.

---विज्ञापन---

पापा के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचती थीं राहा

रणबीर कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राहा कई बार सेट पर आया करती थीं. उस वक्त वह काफी छोटी थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी ‘रामायण’ की कहानियों में दिलचस्पी होने लगी. राहा अपने पापा को भगवान राम के किरदार में काम करते हुए देखती थीं. रणबीर के मुताबिक, वाल्मीकि की इस पौराणिक कहानी का राहा पर भी काफी असर पड़ा.

साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ किया शूट

रणबीर ने खुलासा किया कि राहा ने फिल्म में उनके साथ एक छोटा सा कैमियो भी किया है. उन्होंने बताया कि राहा ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट में हिस्सा लिया था. यानी अब दर्शकों को इस भव्य फिल्म में रणबीर के साथ उनकी नन्ही बेटी की झलक भी देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

बेटी राहा को रणबीर ने बताया अपनी जिंदगी की रोशनी

इंटरव्यू में जब रणबीर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में रोशनी कौन लेकर आता है, तो उन्होंने तुरंत बेटी राहा का नाम लिया. एक्टर ने बताया कि 6 नवंबर को राहा अपना चौथा जन्मदिन मनाने वाली हैं. खास बात यह है कि फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की रिलीज और राहा के जन्मदिन के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है.

4000 करोड़ में बन रही है ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के दोनों भागों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पहले पार्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आने की तैयारी है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो