Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajkummar Rao की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सामने आएगी 26/11 के बाद की कहानी

Prahaar Trailer Out: राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर आउट हो चुका है. मुंबई हमलों (26/11) के बाद वकील उज्ज्वल निकम की कानूनी जंग पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च सीएसटी (CST) स्टेशन पर भव्य अंदाज में किया गया.

rajkummar rao prahaar trailer released
rajkummar rao prahaar trailer released

Prahaar Trailer Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ (‘Prahaar – The Untold Story of Ujjwal Nikam’) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. टीजर के बाद अब फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और खुद उज्ज्वल निकम की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. ट्रेलर सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है और अब फैंस से फिल्म की रिलीज का इंतजार ही नहीं हो रहा है.

ट्रेलर में दिखा खौफनाक मंजर

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत मुंबई शहर की खूबसूरत झलकियों के साथ होती है, जो अचानक 26/11 के खौफनाक मंजर में बदल जाती है. इसके बाद राजकुमार राव कोर्टरूम में एक छोटी बच्ची से उस रात की कड़वी यादों पर सवाल पूछते दिखते हैं. ट्रेलर में अजमल कसाब (Ajmal Kasab) को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने के लिए उज्ज्वल निकम के कड़े संघर्ष और कानूनी पैंतरेबाजी की ऐसी झलक दिखती है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

---विज्ञापन---

आतंकवाद की साजिश का पर्दाफाश

ट्रेलर में सिर्फ कोर्ट की लड़ाई ही नहीं, बल्कि आतंकवाद के उस काले सच को भी दिखाया गया है, जहां मासूम युवाओं का ब्रेनवाश करके उनके दिमाग में नफरत का जहर घोला जाता है. पूरी फिल्म इसी खतरनाक साजिश और सच्चाई की जीत को वकील उज्ज्वल निकम के नजरिए से बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है.

राजकुमार राव का इंटेंस लुक

देश के सबसे बड़े स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के रोल में राजकुमार राव पूरी तरह ढल चुके हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज, कड़क डायलॉग डिलीवरी और इंटेंस एक्सप्रेशन्स से साफ पता चलता है कि उन्होंने इस रोल के लिए कितनी जी-तोड़ मेहनत की है. सबूतों और दलीलों के दम पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाला उनका यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

स्टार-स्टडेड कास्ट और पावरफुल डायरेक्टर

अविनाश अरुण (Avinash Arun) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और सिकंदर खेर (Sikandar Kher) जैसे मंझे हुए कलाकार अहम किरदारों में हैं. बता दें कि डायरेक्टर अविनाश इससे पहले ‘पाताल लोक’ (Paatal Lok) और ‘थ्री ऑफ अस’ (Three of Us) जैसे मास्टरपीस प्रोजेक्ट्स दे चुके हैं.

16 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज

प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने कहा कि ‘प्रहार’ मैडॉक फिल्म्स की अब तक की सबसे ईमानदार फिल्म है और यह उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने 26/11 के उस दर्दनाक हमले में अपनी जान गंवाई थी. साहस, संकल्प और इंसाफ की यह अनटोल्ड स्टोरी आने वाले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola