Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja ShivaJi: कौन हैं जीवा महाला जिनका किरदार निभा रहे सलमान खान? Riteish Deshmukh की फिल्म में दिखा धांसू अवतार

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमा घरों में शुक्रवार को रिलीज हो गई है. छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर बनी इस मूवी में रितेश खुद लीड किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज फैक्टर बने हैं सलमान खान.

Raja Shivaji: बॉलीवुड में इन दिनों रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मेगा पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर बनी इस फिल्म में रितेश खुद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज फैक्टर बने हैं सलमान खान, जिनका दमदार कैमियो सोशल मीडिया पर छा गया है.

खास किरदार में नजर आए सलमान खान

फिल्म में सलमान खान जीवा महाला का किरदार निभा रहे हैं, जो इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेहद भरोसेमंद अंगरक्षक माने जाते हैं. जीवा महाला वही वीर योद्धा थे, जिन्होंने संकट के समय अपने राजा की जान बचाने के लिए दुश्मनों से सीधा मुकाबला किया था. उनके साहस और वफादारी की कहानियां आज भी मराठा इतिहास में सुनाई जाती हैं.

---विज्ञापन---

सलामन का लुल देख फैंस की एक्साइटमेंट हाई

सलमान का पहला लुक सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई. मूंछों, भगवा पगड़ी, माथे पर तिलक और पारंपरिक वेशभूषा में उनका अवतार काफी प्रभावशाली लग रहा है. थिएटर में उनकी एंट्री को खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जहां वो अपने राजा को बचाने के लिए दुश्मनों से भिड़ते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, सलमान मराठी में डायलॉग बोलते भी दिखाई देते हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है.

क्यों तालियों से गूंज उठा हॉल?

फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा हो, लेकिन असरदार है. कई सिनेमाघरों में उनके सीन पर तालियां और सीटियां गूंजती सुनाई दीं, जिससे साफ है, कि उनका स्टारडम इस कैमियो में भी पूरी तरह चमका है. दिलचस्प बात ये है, कि सलमान इस फिल्म का हिस्सा खुद बनना चाहते थे.

---विज्ञापन---

तगड़ी है फिल्म की स्टारकास्ट

रितेश देशमुख ने बताया कि उनकी पिछली फिल्मों ‘लय भारी’ और ‘वेद’ में भी सलमान नजर आ चुके हैं. जब उन्हें पता चला कि ‘राजा शिवाजी’ में उनके लिए कोई रोल नहीं है, तो उन्होंने खुद रितेश से इसमें शामिल होने की इच्छा जताई. दोस्ती और अपनापन निभाते हुए, रितेश ने उन्हें इस खास किरदार में कास्ट कर किया. बहरहाल, फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं, लेकिन सलमान खान का ये छोटा सा कैमियो फिल्म का बड़ा हाईलाइट बन गया है.

First published on: May 01, 2026 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola