Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raid 2 ने अब तक कितनी की कमाई? जानें किन-किन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड?

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 'रेड 2' इस साल की बड़ी हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। मूवी ने कमाई के मामले में कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

---विज्ञापन---

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की मूवी अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार कमाई से सबको चौंका दिया था। 19 दिन बाद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। हालांकि कमाई अब गिरावट देखने को मिल रही है। इस मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की और किन-किन मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा?

यह भी पढ़ें: OTT पर पूरे हफ्ते धमाल करेंगी ये फिल्में-सीरीज, एक्शन-कॉमेडी का मिलेगा डोज

---विज्ञापन---

मूवी की 19वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 19वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.85% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.81%, दोपहर के शो 15.94%, शाम के शो 18.01% और रात के शो 19.62% रहे।

---विज्ञापन---

मूवी ने अब तक कितनी की कमाई?

मूवी ने पहले दिन 19.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। साथ ही वीकेंड पर भी मूवी ने बेहतरीन कमाई की। वहीं अब तक की कमाई की बात करें तो मूवी ने 151.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

इन मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

अजय देवगन की मूवी ने इस साल की कई मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इनमें ‘आजाद’, ‘इमरजेंसी’, ‘देवा’, ‘गेम चेंजर’, ‘फतेह’ और ‘फुले’ शामिल है। कमाई के मामले में अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने इन मूवीज को धूल चटा दी है। वहीं इस साल की बड़ी हिट मूवीज में ‘छावा’, ‘स्काईफोर्स’, ‘सिकंदर’ और ‘रेड 2’ शामिल हैं।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

‘रेड 2’ की कास्ट की भी काफी तारीफ की जा रही है। इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रितेश देशमुख को विलेन के अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हैं। वहीं मूवी में अजय और रितेश के साथ-साथ सौरभ शुक्ला, वाणी कपूर, अमिल सियाल और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra की वायरल फोटो ने मचाई हलचल, पाकिस्तान एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स संग आईं नजर!

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2025 06:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola