Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jyoti Malhotra की वायरल फोटो ने मचाई हलचल, पाकिस्तान एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स संग आईं नजर!

YouTuber Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके साथ नजर आने वाला शख्स एक पाक एजेंट है। कुछ दिनों पहले ही ज्योति को हिसार पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है और उनके पाकिस्तान से लेकर पहलगाम जाने के वीडियो सामने आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

JYOTI
JYOTI

YouTuber Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा के हिसार से अरेस्ट किया गया है,जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का इल्जाम लगा है। ज्योति मल्होत्रा से फिलहाल पुलिस पूछताछ रही हैं और उनको रिमांड पर रखा गया है। ज्योति मल्होत्रा केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी से उनके कनेक्शन से पहलगाम दौरे तक काफी चौंकाने वाले खुलासे अब तक इस केस में हो चुके हैं। इस बीच अब ज्योति मल्होत्रा की एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो उनके साथ वो पाक एजेंट के साथ नजर आ रही हैं। फिलहाल, E24 इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है, मगर यह सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें: YouTuber Jyoti Malhotra के पिता बयान से पलटे, बोले- ‘पाकिस्तान जाने की बात नहीं…’

---विज्ञापन---

पाक एजेंट संग ज्योति की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान जाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक फोटो इंटरनेट पर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, जिसमें यूट्यूबर के साथ में एक शख्स नजर आ रहा है और यह किसी पार्टी की तस्वीर है। इस वायरल फोटो में ज्योति के साथ नजर आ रहा शख्स एक पाक एजेंट बताया जा रहा है। ज्योति पर आरोप है कि वो संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को देती हैं और इस बीच उनकी इस वायरल फोटो ने इस केस में नया मोड़ ला दिया है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान एंबेसी केक ले जाने वाला शख्स

दरअसल, ज्योति मल्होत्रा के साथ जिस शख्स की फोटो वायरल हो रही है, उसे एक पाक एजेंट बताया जा रहा है। यह शख्स उस समय चर्चा में आया था, जब पहलगाम अटैक के बाद इसे पाकिस्तानी एंबेसी में केक ले जाते हुए देखा गया था। उस दौरान मीडिया ने इस शख्स से सवाल पूछा था कि वो केक क्यों लेकर जा रहा है और किसने मंगवाया है। लेकिन वो किसी को कोई जवाब नहीं देता है और सीधे अंदर चला जाता है। उसी शख्स के साथ ज्योति की फोटो सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर हड़कप मचा दिया है।

पाकिस्तानी पार्टी में हुई मीटिंग

बताया जा रहा है कि जब ज्योति पाकिस्तान गई थीं, तब वो एक पार्टी में शामिल हुई थीं। उस दौरान यह वीडियो बनाया था, जहां उनकी मुलाकात इस केक वाले शख्स से मुलाकात हुई थी। हालांकि अभी इस शख्स का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट पर ही दावा किया जा रहा है कि ये एक पाक एजेंट है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पिता के निधन से टूटीं एक्ट्रेस Shibani Bedi, पोस्ट में छलका दर्द, बोलीं- ‘श्मशान घाट तक…’

First published on: May 19, 2025 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola