Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

संगीत के सम्राट Charanjit Ahuja का निधन, Zubeen Garg के बाद इंडस्ट्री को एक और झटका

Charanjit Ahuja Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री को दो दिनों के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। महान संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

---विज्ञापन---

Charanjit Ahuja Passed Away, who is Charanjit Ahuja, Charanjit Ahuja death, punjabi composer Charanjit Ahuja Passed Away, punjabi composer Charanjit Ahuja death, zubeen garg
महानतम संगीतकारों में से एक चरणजीत आहूजा का निधन। Photo Credit- X

Charanjit Ahuja Passed Away: सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से अभी म्यूजिक इंडस्ट्री उबर नहीं पाई थी। अब संगीत की दुनिया के एक और महान शख्स का निधन हो गया है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के महानतम संगीतकारों में से एक चरणजीत आहूजा ने आज शनिवार को 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जाता है कि कंपोजर काफी वक्त से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। चंडीगढ़ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज मोहाली में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

एक ओर सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अब म्यूजिक सम्राट चरणजीत आहूजा के निधन से शोक के बादल फिर छा गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चरणजीत आहूजा का अंतिम संस्कार सोमवार, 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे मोहाली के श्मशान घाट में किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Zubeen Garg को अरमान मलिक ने दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, गाते हुए नम हो गईं सिंगर की आंखें

पंजाबी संगीत के सम्राट थे चरणजीत आहूजा

बता दें कि म्यूजिक कंपोजर सचिन आहूजा के पिता चरणजीत आहूजा को पंजाबी संगीत की दुनिया का सम्राट माना जाता था। उन्होंने न सिर्फ पंजाबी बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के साउंडट्रैक में भी अपना योगदान दिया था। अपने करियर में उन्होंने गुरदास मान, अमर सिंह चमकीला, सुरजीत बिंदराखिया, कुलदीप मानक और सतविंदर बुग्गा कई लोक गायकों के साथ न सिर्फ काम किया बल्कि उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

---विज्ञापन---

सेलेब्स ने जताया दुख

चरणजीत आहूजा के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिग्गज एक्ट्रेस निर्मल ऋषि ने दुख जताते हुए पोस्ट लिखा, ‘पंजाबी संगीत का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया। चरणजीत आहूजा साहब अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके द्वारा रचित गीत और संगीत हमेशा याद रखे जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’ उनके अलावा सलीम शहजादा ने भी श्रद्धांजलि दी है।

First published on: Sep 21, 2025 09:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola