Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू पाकर प्रियंका ने रचा इतिहास, जानिए ?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल पर सबका दिल जीत चुकी हैं। बीते दिनों ही पीसी ने अमेरिक सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद तो प्रियंका और भी मशहूर हो गई हैं। अब प्रियंका ने ऐसा काम किया है कि जिसे जानने के बाद आप भी उन […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल पर सबका दिल जीत चुकी हैं। बीते दिनों ही पीसी ने अमेरिक सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद तो प्रियंका और भी मशहूर हो गई हैं। अब प्रियंका ने ऐसा काम किया है कि जिसे जानने के बाद आप भी उन पर गर्व करेंगे। दरअसल प्रियंका एकमाकत्र ऐसी सेलिब्रिटी बन गई हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा वैक्स स्टैचू रहे हैं। हाल ही में प्रियंका का नया वैक्स उनके नए हॉलीवुड होम यानि न्यूयॉर्क में लगा है। न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका का वैक्स स्टैचू लगकर तैयार हो चुका है। हाल ही में प्रियंका ने इसकी तस्वीरें शेयर की है। 

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पिक्चर वैक्स स्टैचू के साथ शेयर की है। इस पिक्चर में प्रियंका स्टैचू रेड ड्रेस में लगा हुआ है। वहीं इसके अलावा वो ब्लैक ड्रेस में खड़े होकर अपने वैक्स स्टैचू के साथ पोज दे रही हैं। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका दुनिया इकलौती ऐसी महिला हैं जिनके अलग अलग शहरों में और देशों में इतने वैक्स स्टैचू लगेंगे। दुनिया के 4 मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना स्टैचू पाने वाली प्रियंका पहली महिला बन जाएंगी।

ALSO READ : प्रियंका ने पति निक के साथ पोस्ट की तस्वीर, लोगों ने किए बेहद ही भद्दे कमेंट्स

 वैसे प्रियंका ने खुद ये ऐलान कर दिया है कि न्यूयॉर्क में उनका वैक्स स्टैचू लगकर तैयार हो चुका है। जल्द ही न्यूयॉर्क के अलावा लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी उनका वैक्स स्टैचू (मॉम का पुतला) लगाया जाएगा। इस तरह दुनिया भर में उनके 4 वैक्स स्टैच्यू हो जाएंगे। प्रियंका के अलावा मशहूर हॉलीवुड सिंगर विटनी हाउसट्न का स्टैच्यू 4 जगहों पर है। बता दें कि निक से शादी के बाद प्रियंका अब प्रियंका चोपड़ा जोनस बन चुकी है। प्रियंका ने बीते साल ही जोधपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। प्रियंका हॉलीवुड में जल्द ही फिल्म इंजट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। 

First published on: Feb 08, 2019 10:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.