Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

39 साल की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस! मैटरनिटी लीव में कमाए 120 करोड़! 8 महीने में 8 गुना बढ़ाया कारोबार

Pregnant Actress Grew Her Business in Maternity Leave: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपना एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली इस एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव के दौरान छुट्टियां एंजॉय करते हुए करोड़ों की कमाई की है.

Pregnant Actress Grew Her Business in Maternity Leave: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपना एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. हालांकि, जल्द ही उनके घर से भी गुड न्यूज सुनने को मिलेगी. सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय करने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया. वैसे मैटरनिटी लीव के दौरान सामंथा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को शेयर करती रहती हैं. इस बीच सामंथा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ब्यूटी विद ब्रेन का बेस्ट उदाहरण हैं. दरअसल, सामंथा ने मैटरनिटी लीव के दौरान छुट्टियां एंजॉय करते हुए करोड़ों की कमाई की है.

कामयाबी के झंडे गाड़े

बॉक्स ऑफिस पर एक बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाली सामंथा रुथ प्रभु ने भी कई स्टार्स की तरह एंटरप्रेन्योरशिप में कदम रखा. जहां उन्होंने आते ही अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं. दरअसल, सामंथा के फ्रेगरेंस ब्रांड ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

8 महीनों में 8 गुना ग्रोथ

मालूम हो कि सामंथा ने अंकिता थडानी और आकाश वली के साथ फ्रेगरेंस ब्रांड सीक्रेट अल्केमिस्ट को शुरू किया था. अब इस फ्रेगरेंस ब्रांड ने 120 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का माइलस्टोन पार कर लिया है. इस ब्रांड ने भारत के बदलते फ्रेगरेंस मार्केट में अपनी पहचान बनाई है और अपने क्लीन फॉर्मूलेशन की वजह से बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रहा है. सीक्रेट अल्केमिस्ट ने पिछले 8 महीनों में 8 गुना ग्रोथ भी दर्ज की है.

क्या बोलीं सामंथा?

अपने फ्रेगरेंस ब्रांड सीक्रेट अल्केमिस्ट के इस माइलस्टोन के बारे में बात करते हुए, सामंथा ने कहा, ‘दो बहुत अलग सफर को इस माइलस्टोन तक पहुंचते देखना बहुत अच्छा लगता है. ‘मां इंति बंगाराम’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जबकि सीक्रेट अल्केमिस्ट एक ऐसी टीम के साथ शुरू से कुछ बनाने का सफर रहा है जो अपने विजन में बहुत विश्वास करती है. मैं उस प्यार, भरोसे और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं जिसने हमें यहां तक पहुंचाया है. ये माइलस्टोन मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाते रहने और ऐसा काम करने के लिए हिम्मत देते हैं जो लोगों से जुड़ता हो.’

ब्यूटी विद ब्रेन हैं सामंथा

बता दें कि सीक्रेट अल्केमिस्ट सामंथा का अकेला बिजनेस वेंचर नहीं है. साल 2020 में सामंथा ने एंटरप्रेन्योर सुश्रुति कृष्णा के साथ मिलकर साकी नाम का एक कंटेंपररी इंडियन महिलाओं का फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड शुरू किया. वह माइल कलेक्टिव से भी जुड़ी हैं, जो हर्षिता मोटापर्थी और प्रविष्टा नडेला के साथ मिलकर शुरू किया गया एक इंडियन एक्टिववियर और लाइफस्टाइल ब्रांड है. सामंथा ने सप्लीमेंट ब्रांड गैटाका भी शुरू किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2026 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो