Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prabhas Birthday: जन्मदिन पर प्रभास का बड़ा धमाका, ‘कल्कि 2’ में भैरव बन लौटे एक्टर, VIDEO देख फैंस बोले- क्या औरा है!

प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास दिन पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से भैरव का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है.

kalki 2898 ad sequel
'कल्कि 2898 AD' के

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को शानदार सरप्राइज दिया है. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से भैरव की वापसी का वीडियो सामने आ गया है. फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने प्रभास के जन्मदिन पर यह खास वीडियो शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया है. वीडियो में प्रभास का पूरा लुक तो नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी एक झलक ने ही फैंस का एक्साइटमेंट हाई कर दिया है.

जन्मदिन पर भैरव बनकर लौटे प्रभास

प्रभास 23 अक्टूबर को 47 साल के हो गए. इस खास मौके पर फिल्ममेकर्स से लेकर उनके चाहने वालों तक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. वहीं, ‘कल्कि 2898 AD’ की टीम ने भी एक्टर को खास अंदाज में विश किया. टीम ने 32 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के सुपरहीरो और हर पीढ़ी के चहेते रेबेल स्टार प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं. साथ ही उनके साथ एक और शानदार सिनेमाई सफर शुरू करने की खुशी जाहिर की.

---विज्ञापन---

भैरव बन वापस लौटे प्रभास

वीडियो में फिल्म की टीम भैरव के किरदार की शूटिंग के लिए ब्लू-स्क्रीन सेट तैयार करती दिखाई देती है. इसके बाद प्रभास सेट पर पहुंचते हैं. वह अपने किरदार के खास कवच में नजर आते हैं और अपने फेवरेट वाहन बुज्जी में बैठते हैं. तभी डायरेक्टर नाग अश्विन ‘एक्शन’ बोलते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है- ‘भैरव इज बैक.’

‘कल्कि 2’ से प्रभास का फर्स्ट लुक आउट

प्रभास का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

इस वीडियो में मेकर्स ने प्रभास का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है. लंबे बाल और दाढ़ी के साथ उनकी परछाई नजर आती है. वीडियो के आखिर में ‘हैप्पी बर्थडे भैरव’ लिखा दिखाई देता है. प्रभास की इस झलक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने उनके शानदार औरा की तारीफ की, तो किसी ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को जबरदस्त बताया. अब दर्शकों को फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार है.

---विज्ञापन---

‘कल्कि 2’ में दिखेगी आगे की कहानी

‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा और कमल हासन सुप्रीम यास्किन के किरदार में वापसी करेंगे. वहीं, दीपिका पादुकोण अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह कौन नजर आएगा, इस पर अभी जानकारी नहीं दी गई है.

कैसे होगी सीक्वल की कहानी शुरुआत?

पहली फिल्म के अंत में खुलासा हुआ था कि भैरव का संबंध महाभारत के महान योद्धा कर्ण से है. ऐसे में सीक्वल में उनकी कहानी को आगे बढ़ते देखना दिलचस्प होगा. फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां पहला भाग खत्म हुआ था. अब देखना होगा कि नाग अश्विन और प्रभास की जोड़ी इस बार पर्दे पर कितना बड़ा धमाका करती है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2026 12:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो