RIP Vikram Gokhale: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) ने कल यानी की 26 नंवबर को अंतिम सांस ली। इस खबर से परिवार के साथ-साथ फैंस और सिनेमा जगत के सितारों को बड़ा झटका लगा। वहीं उनके चले जाने से सभी की आंखें नम हो गई। वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी (PM Narendra Modi) ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट लिखा और विक्रम गोखले को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने लिखा ट्वीट
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘विक्रम गोखले जी एक रचनात्मक और बहुमुखी अभिनेता थे। अपने लंबे अभिनय करियर में उन्हें कई दिलचस्प भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति’।
Vikram Gokhale Ji was a creative and versatile actor. He will be remembered for many interesting roles in his long acting career. Saddened by his demise. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2022
अनुपम खेर ने जताया दुख
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन पर कर्ई सितारों ने भी उन्हें याद किया। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है। अनुपम खेर ने लिखा कि, ‘विक्रम गोखले! इसी के साथ हैशटैग विक्रम गोखले लिखा और दिल टूटने वाला इमोजी बनाया।
विक्रम गोखले ! #VikramGokhale 💔💔💔
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 26, 2022
अक्षय कुमार ने जताया दुख
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी दुख जताया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फिल्म ‘भूल भुलैया’ में उनके किरदार को याद किया। आपको बता दें, विक्रम गोखले ने फिल्म में अक्षय कुमार के गुरू का किरदार निभाया था। वहीं अब उनके निधन पर अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा कि, ‘विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हो रहा है। मैंने उनके साथ भूल भुलैया और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है। अभी उनसे और बहुत कुछ सीखना था। ओम शांति।’
Very sad to know of the demise of Vikram Gokhale ji. Worked with him in films like Bhool Bhulaiyaa, Mission Mangal, had so much to learn from him. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/WuA00a2bpO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 26, 2022
वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ अंतिम संस्कार
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के पार्थिव शरीर को पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया था। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ। इस दौरान उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद थे। आपको बता दें, विक्रम गोखले की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें पुणे दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें ठीक करने और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने कल दुनिया को अलविदा कह दिया।
सिनेमा में शोक की लहर
विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) हिंदी और मराठी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर थे। उनका चले जाना सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम से मिली।’ वहीं उनके चले जाने से सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। आज वो नहीं हैं लेकिन उनकी यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।