Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई 1 महीने के बेटे की झलक, राघव चड्ढा संग रिवील किया लाडले का नाम

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha Son Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक और नाम रिवील कर दिया है.

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha Son Name
परिणीति चोपड़ा के बेटे की झलक

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha Son Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड डेज को एंजॉय कर रही हैं. एक महीने पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे को जन्म दिया था. हालांकि, उस वक्त परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का न तो नाम बताया और न ही उसकी कोई तस्वीर शेयर की. लेकिन अब कपल ने करीब महीने बाद न सिर्फ अपने लाडले की झलक दिखाई है. उन्होंने अपने दुलारे बेटे का नाम भी बताया है. चलिए आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का नाम क्या रखा है.

परिणीति और राघव के बेटे की पहली झलक

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का जन्म 19 अक्टूबर को हुआ था, और 19 नवंबर को कपल ने पूरे एक महीने बाद इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों में परिणीति और राघव अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं. जहां एक फोटो में राघव और परिणीति बेटे के नन्हे पैरों को चूमते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपने लाडले के हाथों को प्यार से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फरहाना की मां ने बदला घर का माहौल, गौरव को कहा सुपरस्टार और अमाल को किया रोस्ट

क्या है परिणीति के बेटे का नाम?

इन तस्वीरों के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम रिवील किया है. बताया जा रहा है कि राघव और परिणीति ने अपने नाम के कॉम्बिनेशन से बेटे का नाम रखा है, जिसका अर्थ पानी और जल है. कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं- तंत्र एव नीर. हमारे दिलों को जीवन की एक बूंद से शांति मिली है. हमने उसका नाम नीर रखा है. इसका अर्थ शुद्ध, दिव्य और असीम है.’

---विज्ञापन---

फैंस को पसंद आया नाम

अब उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं. पोस्ट का कमेंट बॉक्स बधाईयों और शुभकामनाओं के संदेश से भर गया है. फैंस को परिणीति के बेटे का नाम बहुत पसंद आया है.

First published on: Nov 19, 2025 02:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो