---विज्ञापन---

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पाकिस्तानी चैनल को पड़ा भारी, मिल गया नोटिस

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. उनके निधन के बाद दुनिया भर में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक चैनल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन यह उनके लिए मुश्किल खड़ी कर गया.

Asha Bhosle
Asha Bhosle

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले ली. सिंगर के जाने से ना सिर्फ भारतीय कलाकार बल्कि विदेशी कलाकारों ने भी उनके जाने पर दुख जताया है. हालांकि हमारे पड़ोसी मुल्क के एक चैनल ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी थी, जो कि इस पाकिस्तानी चैनल के लिए मुसीबत का कारण बन गई.

चैनल को भेजा गया नोटिस

दरअसल, जियो न्यूज चैनल को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया नियामक प्राधिकरण(Pemra) ने चैनल को नोटिस जारी किया है. क्योंकि उन्होंने आशा भोसले के करियर और उनके मशहूर गानों पर एक स्पेशल रिपोर्ट तैयार की थी. जियो न्यूज उर्दू के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मुद्दे पर अपना रिएक्शन भी दिया है. उन्होंने कहा, ” फेमस कलाकारों के बारे में रिपोर्टिंग करते समय उनके काम को याद करना और उनकी सराहना करना हमेशा से एक परंपरा रही है.”

---विज्ञापन---

विवाद पर बोले अजहर अब्बास

उन्होंने आगे लिखा, “दरअसल, आशा भोसले जैसी महान कलाकार के लि7ए, हमें उनके और भी सदाबहार और यादगार गाने शेयर करने चाहिए थे. जितने हमने किए. फिर भी पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया नियामक, पेमरा ने इसे बैन करने का ऑप्शन चुना है.” उन्होंने इस दौरान सवाल भी खड़े किए. उन्होंने कहा, ” कला, ज्ञान की तरह, मानवता की साझा विरासत है और इसे सीमाओं में नहीं बांधा जाना चाहिए. आशा भोसले खुद पाकिस्तान की दिग्गज गायिका नूर जहां की फैन थीं, जिन्हें वह प्यार से अपनी बड़ी बहन कहती थीं. उन्होंने नुसरत फतेह अली खान के साथ मिलकर नासिर काजमी जैसे महान उर्दू कवियों की कविताओं को अलग पहचान दी है. वॉर और विवाद के समय में कला और कलाकारों को शिकार नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि, “पीईएमआरए ने दिग्गज गायिका आशा भोसले से संबंधित सामग्री प्रसारित करने के लिए जियो न्यूज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.”

यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर 2’ के आगे ढीली पड़ा ‘डकैत’, चौथे दिन मृणाल ठाकुर की फिल्म किया सिर्फ इतना कलेक्शन

First published on: Apr 14, 2026 01:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.