Friday, 2 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nushrratt Bharuccha Health Update: नुसरत भरूचा के साथ दर्दनाक हादसा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; आएंगी मुंबई, होगी सर्जरी

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसने उनके फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में अब उनकी टीम ने एक्ट्रेस का हेल्थ-अपडेट दिया है. जो परेशान करने वाला है.

Nushrratt Bharuccha
नुसरत भरूचा की टीम ने शेयर किया एक्ट्रेस का हेल्थअपडेट

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर इस वक्त बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. एक्ट्रेस बाली में वर्क कम हॉलिडे ट्रिप पर गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं. इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उनकी टीम ने बताया है कि उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी होगी.

बाली में हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हैं नुसरत

नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां साथ बिताने के लिए बाली गई थीं. इसी दौरान उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी टीम की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नुसरत फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और डॉक्टर उनकी रिकवरी को लेकर नजर बनाए हुए हैं.

---विज्ञापन---

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर

हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी. इसके लिए टीम उन्हें बाली से मुंबई वापस लाने की तैयारी कर रही है.

एयर एंबुलेंस से मुंबई लाई जाएंगी एक्ट्रेस

नुसरत की टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया जाएगा. यहां उनकी सर्जरी होगी और इसके बाद उन्हें आराम और रिकवरी के लिए समय देना होगा. टीम ने यह भी बताया कि चोट और सर्जरी की वजह से आने वाले कुछ हफ्तों में नुसरत के काम से जुड़े कमिटमेंट प्रभावित हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोली नुसरत की टीम?

हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और हादसा आखिर किस तरह हुआ, इसे लेकर फिलहाल टीम ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. इसलिए इस बारे में सामने आ रही अटकलों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना ही बेहतर है.

टीम ने की ये खास अपील

नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है. टीम का कहना है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता नुसरत की सेहत और उन्हें जरूरी मेडिकल केयर उपलब्ध कराना है. साथ ही, टीम ने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है और कहा है कि आगे की जानकारी सही समय पर शेयर की जाएगी.

---विज्ञापन---

इस फिल्म से मिली पहचान

नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ से उन्हें खास पहचान मिली. इसके बाद वह ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. अब फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.

First published on: Oct 02, 2026 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola